न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘उरी’ की नजर अब ऋतिक रोशन की फिल्म पर, टूटेगा रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता का परचम लहरा रही विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को 3.13 करोड़ का कारोबार करते हुए अपना कुल कलेक्शन 171 करोड़ से ज्यादा कर लिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 01 Feb 2019 4:08:53

‘उरी’ की नजर अब ऋतिक रोशन की फिल्म पर, टूटेगा रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता का परचम लहरा रही विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को 3.13 करोड़ का कारोबार करते हुए अपना कुल कलेक्शन 171 करोड़ से ज्यादा कर लिया है। इस आंकड़े के साथ ही उसने सलमान खान की फिल्म रेस-3 और टाइगर श्रॉफ की बागी-2 को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्रमश: 169 करोड़ और 166 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,uri,uri box office collection,Hrithik Roshan,katrina kaif,bang bang movie

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता को देखते हुए अब माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो सकती है। तीसरे सप्ताह में 35 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि वह 4थे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 15 से 20 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को 190 करोड़ तक पहुँचाने में सफल हो जाएगी। इसके अतिरिक्त इस सप्ताह इस फिल्म की नजर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘बैंग-बैंग’ के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने पर है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 181 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,uri,uri box office collection,Hrithik Roshan,katrina kaif,bang bang movie

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ वर्ष 2019 की पहली 100 करोड़ी होने के साथ ही पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित हो चुकी है। इस फिल्म की राजनीतिक गलियारों में भरपूर तारीफ हो रही है। हाल ही में शुरू हुए संसद के बजट सत्र में इस फिल्म के संवाद ‘हाउ इज द जोश’ की गूंज रही है। इस साल की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है। ‘उरी’ में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् किरदार है। ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ तब की कहानी है जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए।

ग्यारह दिनों के भीतर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया। इस फिल्म का लेखन निर्देशन आदित्य धर का है। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम