न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदर्शन के चौथे दिन ‘उरी’ का कमाल, 5वें दिन 50 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई निर्देशक आदित्य धर की विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ ने बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के चौथे दिन वो कारनामा किया जो बहुत कम फिल्में कर पाती हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 16 Jan 2019 9:56:04

प्रदर्शन के चौथे दिन ‘उरी’ का कमाल, 5वें दिन 50 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई निर्देशक आदित्य धर की विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ ने बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के चौथे दिन वो कारनामा किया जो बहुत कम फिल्में कर पाती हैं। इस फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले चौथे दिन 25 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल लेते हुए सोमवार को 10 करोड़ 51 लाख रूपये का कारोबार कर डाला।

ओपनिंग डे शुक्रवार को इस फिल्म ने 8.20 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इसके 10 करोड़ के आसपास कारोबार की उम्मीद की जा रही है। यदि ऐसा होता है तो यह फिल्म मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 57 करोड़ का कारोबार कर लेगी। फिल्म को सोमवार को देश के कई सारे इलाकों में मकर संक्रांति और लोहड़ी की धूम रही और छुट्टी के चलते फिल्म को फायदा हुआ है। फिल्म पिछले साल की 100 करोड़ी फिल्मों स्त्री, राजी और बधाई हो से भी तेजी से कमाई कर रही है।

bollywood,uri,uri box office,uri box office collection

मंगलवार तक के कारोबार के आधार पर स्वयं 55 करोड़ के आंकडें को पार करवाने में सफल हो चुकी ‘उरी’ को लेकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म दूसरे वीकेंड तक 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। यह वर्ष 2019 की पहली सौ करोड़ी फिल्म बनने जा रही है। ‘उरी’ ने इस मिथक को तोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली है कि साल के पहले महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रदर्शित कोई फिल्म सफल नहीं होती है। पिछले साल पद्मावत 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 302 करोड़ से अधिक की कमाई की। ‘उरी’ को पहले वीकेंड में 35 करोड़ 73 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था। ‘मसान’ से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले विक्की कौशल को इसी फिल्म से उनके करियर की पहली सोलो हिट मिली है, जिसने पाँच दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। मेजर की भूमिका में विक्की कौशल शानदार हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से भूमिका में फिट होने के लिए खुद को उभारा है। फिल्म में परेश रावल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के रोल में हैं।

उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। ग्यारह दिनों के भीतर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने में सिर्फ 10 करोड़ का खर्च आया है। उस रात सीमा पर वास्तव में क्या हुआ था, यह कहानी अतिशयोक्तिपूर्ण हो सकती है या नहीं भी हो सकती है लेकिन फिल्म उन वास्तविक खतरों की बारीकी से झलक देती है जो सैनिकों के सामने हर दिन आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम