न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस: इस शुक्रवार ‘सोन चिडिय़ा’ बनाम ‘लुका छिपी’, दोनों से बेहतरीन ओपनिंग की उम्मीद

इस शुक्रवार को भी दो बड़ी फिल्मों—सोन चिडिय़ा (Sonchiriya) और लुका छिपी (Luka Chuppi) का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 2:51:39

बॉक्स ऑफिस: इस शुक्रवार ‘सोन चिडिय़ा’ बनाम ‘लुका छिपी’, दोनों से बेहतरीन ओपनिंग की उम्मीद

वर्ष 2019 बॉलीवुड के लिए बेहतरीन साबित हो रहा है। पहले दो माह में प्रदर्शित हुई फिल्मों में से 4 फिल्मों ने स्वयं को 100, 200 करोड़ी क्लब में शामिल करवाने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस शुक्रवार को भी दो बड़ी फिल्मों—सोन चिडिय़ा (Sonchiriya) और लुका छिपी (Luka Chuppi) का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दोनों फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह बेहतरीन कारोबार करते हुए स्वयं को 70 करोड़ से ऊपर पहुंचाने में कामयाब हो जाएंगी। फिलहाल इन दोनों में से किसी के भी 100 करोड़ी होने की उम्मीद नहीं है। दोनों का ही अपना अलग जोनर है। दोनों ही फिल्मों के साथ एक बात समान हुई है।

दोनों ही फिल्मों के निर्माताओं ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में अपनी फिल्मों के प्रदर्शन से इंकार कर दिया है। वहाँ के वितरकों से इन फिल्मों के निर्माताओं ने करार रद्द करते हुए भविष्य में भी अपनी फिल्मों को वहाँ प्रदर्शित न करने की बात कही है। हालांकि इससे इन फिल्मों के निर्माताओं को थोड़ा आर्थिक नुकसान जरूर होगा, लेकिन इसको नजरअंदाज करते हुए उन्होंने देश हित को सबसे ऊपर रखा है।

आइए डालते हैं एक नजर इन दोनों फिल्मों के सम्भावित कारोबार पर—

son chiriya,luka chuppi,son chiriya box office report,luka chuppi box office report,son chiriya first day box office collection,luka chuppi first day box office colleciton,sushant singh rajput,bhumi pednekar,kartik aaryan,kriti sanon,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सोन चिडिय़ा

विशाल भारद्वाज के सहायक के रूप में काम कर चुके निर्देशक अभिषेक चौबे ने दर्शकों को अब तक इश्किया, डेढ़ इश्किया सरीखी फिल्में दी हैं जो बहुत पसन्द की गई हैं। अब वे अपने निर्देशन में सोन चिडिय़ा लाए हैं, जो 70 के दशक के डकैत आतंकवाद पर आधारित है। यह बीहड़ की कहानी है जहाँ मानसिंह के गैंग के कई कुख्यात डकैतों का इतिहास रहा है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि साथ में मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा भी अहम् भूमिकाएं हैं। इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश और बुंदेलखण्ड के चम्बल की घाटियों में की गई है।

कहानी ऐसी संपत्ति की है जिसको लेकर सभी अपना कब्जा जमाना चाहते हैं। फिल्म में इस बात का जिक्र भी है कि सोन चिडिय़ा यानि गोल्डन बर्ड तो सभी ढूंढ रहे हैं लेकिन वो किसी के हाथ नहीं आ रही। डकैतों के गैंग और उनके जीवन पर अब तक मुझे जीने दो, बैंडिट क्वीन और पानसिंह तोमर सरीखी फिल्में बनी हैं, सोन चिडिय़ा इन फिल्मों से कितनी अलग होगी यह देखने वाली बात है।
लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए हैं, लेकिन इन विवादों से फिल्म के प्रदर्शन में कोई फर्क नहीं पड़ा है। इस फिल्म को देश भर में 2000 से अधिक स्क्रीन्स में प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फिल्म की ओपनिंग को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 से 6 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो सकती है।
सुशांत सिंह राजपूत की पिछली फिल्म ‘केदारनाथ’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 7 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। जबकि भूमि पेडनेकर की पिछली फिल्म शुभ मंगल सावधान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ पौने 3 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

son chiriya,luka chuppi,son chiriya box office report,luka chuppi box office report,son chiriya first day box office collection,luka chuppi first day box office colleciton,sushant singh rajput,bhumi pednekar,kartik aaryan,kriti sanon,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

लुका छुपी

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित रूप से 100 करोड़ी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ देने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों सुर्खियों में हैं। पिछले वर्ष एक ही फिल्म में नजर आए कार्तिक आर्यन की इस वर्ष दो फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिनमें से ‘लुका छुपी’ इस शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है। कृति सेनन 2017 में ‘बरेली की बर्फी’ में नजर आई थीं। इस वर्ष उनकी कुछ और फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा।

लुका छिपी का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जो इससे पहले फिल्मों में बतौर सिनेमेटोग्राफर अपनी क्षमताओं को बखूबी दर्शा चुके हैं। ‘लुका छुपी’ टियर बी सिटी में रहने वाले एक लडक़े और लडक़े की कहानी है, जो शादी करने की बजाय लिव इन में रहते हैं लेकिन दुनिया को अपने पति-पत्नी होने का अहसास दिलाते हैं। इन दोनों के अतिरिक्त फिल्म में पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना की भी अहम् भूमिकाएँ हैं।

इस फिल्म का नाम पहले ‘मथुरा लाइव’ रखने की बात चल रही थी क्योंकि फिल्म में कृति का रोल मथुरा की लडक़ी का है जो पढऩे के लिए दिल्ली जाती है और वापस आने के बाद उसके लिए एक नई कहानी शुरू होती है। कार्तिक को ग्वालियर के लडक़े के रूप में दिखाया गया है। इन दोनों के मध्य में सामान्य प्रेम नहीं बल्कि लिव इन रिलेशनशिप की बात होगी, जिसमें इनके परिजन भी शामिल हैं। कहानी आजकल छोटे शहरों की ही पसंद की जा रही है इसलिए इस फिल्म का के्रज युवा दर्शकों में कुछ ज्यादा दिख रहा है।

लगभग 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। इसे देश भर में लगभग 3000 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से आशान्वित नजर आ रहा है। उसे उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7 से 9 करोड़ के मध्य कारोबार करने में सफल होगी। कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ को पहले दिन 6.45 करोड़ और कृति सेनन की पिछली फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ ने पहले दिन 2.40 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम