न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोटल धमाल: ट्रेलर से हुआ अहसास वर्ष 2019 की एक और 100 करोड़ी

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी अजय देवगन, अनिल कपूल और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म ‘टोटल धमाल’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 21 Jan 2019 6:13:46

टोटल धमाल: ट्रेलर से हुआ अहसास वर्ष 2019 की एक और 100 करोड़ी

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी अजय देवगन, अनिल कपूल और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म ‘टोटल धमाल’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद निश्चित तौर पर झलका कि वर्ष 2019 की एक और 100 करोड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने की तैयारी में है। इस फिल्म के जरिये 26 साल बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी परदे पर अपना रंग बिखेरने आ रही है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित इससे पूर्व इंद्र कुमार की फिल्म ‘बेटा’ में एक साथ नजर आ चुके हैं। 90 के दशक में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था।

टोटल धमाल 22 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। हंसी के फुहारों से भरा इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेतहाशा हंसने पर मजबूर कर देता है। दशकों बाद माधुरी दीक्षित कॉमिक रोल में नजर आई हैं। हंसी मजाक से भरपूर इस फिल्म में उनका साथ दिया है अनिल कपूर ने जो इसमें उनके पति के रूप में नजर आए हैं। इसके अतिरिक्त फिल्म में अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा, सनी लियोनी, एक बंदरिया और एक शेर भी नजर आएगा। शेर के साथ अजय देवगन का रैंप वॉक वाला दृश्य मजेदार है, जिसे वीएफएक्स की सहायता से तैयार किया गया है।

bollywood,ajay devgn,madhuri dixit,anil kapoor,total dhamaal,total dhamaal trailer launch

इंद्र कुमार की सफल फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की यह तीसरी कड़ी है, जिसके साथ पहली बार अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर जुड़े हैं। पिछली दो फिल्मों में संजय दत्त नजर आए थे। इस कॉमिक फिल्म की कहानी 50 करोड़ की राशि के आस-पास घूमती है जिसे पाने के लिए सभी किरदार आपस में मिलते हैं।

bollywood,ajay devgn,madhuri dixit,anil kapoor,total dhamaal,total dhamaal trailer launch

बात करें सितारों के वर्क फ्रंट की तो अनिल कपूर जहाँ इस फिल्म में नजर आएंगे, वहीं उनकी एक और फिल्म 1 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है जिसमें वे अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ नजर आएंगे। ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ सोनम के साथ उनकी पहली फिल्म है जिसका निर्देशन शैली चोपड़ा धर ने किया है। अजय देवगन की यह इस वर्ष की पहली फिल्म होगी। दूसरी ओर माधुरी दीक्षित 2014 के बाद हिन्दी फिल्मों में वापसी कर रही हैं। उनकी अन्तिम प्रदर्शित हिन्दी फिल्म ‘गुलाब गैंग’ थी। हालांकि वे गत वर्ष मराठी फिल्म बकेट लिस्ट में नजर आ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम