न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खास रिपोर्ट : 'टाइगर जिंदा है': बड़ा सवाल - क्या ऐसी सफलता को फिर दोहरा पाएंगे सलमान खान?

वर्ष 2017 ने जाते-जाते फिल्म उद्योग को पहली और आखिरी तीन सौ करोड़ी फिल्म दी 'टाइगर जिंदा है' के नाम से।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jan 2018 5:00:12

खास रिपोर्ट : 'टाइगर जिंदा है': बड़ा सवाल - क्या ऐसी सफलता को फिर दोहरा पाएंगे सलमान खान?

वर्ष 2017 ने जाते-जाते फिल्म उद्योग को पहली और आखिरी तीन सौ करोड़ी फिल्म दी 'टाइगर जिंदा है' के नाम से। सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत अली अब्बास जफर निर्देशित यह फिल्म 5 जनवरी 2018 को 300 करोडी क्लब में शामिल होने जा रही है। गुरुवार 4 जनवरी तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अनुमानत: 293 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह सलमान खान के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इससे पूर्व उन्होंने 2015 में 'बजरंगी भाईजान' दी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ का कारोबार किया था।

सलमान खान पिछले एक दशक से बॉक्स ऑफिस के सरताज बने हुए हैं। इस एक दशक में उनकी प्रदर्शित सभी फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया, फिर भी वह 'जय हो' या 'ट्यूबलाइट' जिन्हें असफल माना जाता है। हालांकि इन दोनों फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर क्रमश: 112 करोड़ एवं 121 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

bollywood,tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,bharat,tubelight,race 3,ode to my father,bajrangi bhaijaan,gossips,entertainment

वैसे तो बॉलीवुड में वर्तमान में एक बेहतरीन अभिनेता कार्य कर रहे हैं। इन सभी अभिनेताओं की फिल्में दर्शकों द्वारा सराही जा रही है, जिसके बूते बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिल रही है। लेकिन इन सितारों में बॉक्स ऑफिस सिर्फ सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन के सामने नतमस्तक होता है। शाहरुख खान का नाम अब इसमें शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में उनकी फिल्मों को असफलता मिल रही है। शाहरुख की गत वर्ष प्रदर्शित हुई जब हैरी मैट सेजल भी असफल हुई। यह फिल्म अपनी लागत वसूल करने में कामयाब नहीं हो पायी। इस फिल्म की असफलता ने उनके करियर पर सवालिया निशान लगा दिया है।

bollywood,tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,bharat,tubelight,race 3,ode to my father,bajrangi bhaijaan,gossips,entertainment

बहरहाल बात सलमान खान की हो रही है। 'टाइगर जिंदा है' को मिली सफलता ने एक प्रश्न उठाया है कि क्या आने वाली दो वर्षों 2018 और 2019 में सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर इतना ही कहर बरपाते नजर आ सकते हैं। उनकी इन दो वर्षों में कम से कम पाँच फिल्मों—रेस-3, दबंग-3, भारत और डांसिंग डैड के साथ-साथ किक-2 के प्रदर्शित होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इनमें से सिर्फ तीन फिल्मों के आधिकारिक प्रदर्शित होने की पुष्टि है। जो फिल्में प्रदर्शित होंगी वे हैं—रेस-3, भारत और दबंग-3। इनमें से दो फिल्में अपने एक्शन और तेज रफ्तार के लिए जानी जाती हैं, जबकि उनकी तीसरी फिल्म 'भारत' पूरी तरह से एक मार्मिक कहानी है।

bollywood,tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,bharat,tubelight,race 3,ode to my father,bajrangi bhaijaan,gossips,entertainment

'भारत' का लेखन निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं, जो सलमान खान के साथ 'सुल्तान' जैसी भावनात्मक फिल्म दे चुके हैं। इस फिल्म में कई ऐसे दृश्य थे, जहाँ सलमान खान ने दर्शकों की आँखें गीली करने में सफलता प्राप्त की। 'भारत' कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक रीमेक है, जिसका निर्माण सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री करने जा रहे हैं। इस फिल्म का कथानक 1947 से 2002 तक के भारत पर आधारित है जिसमें विभाजन की त्रासदी शामिल है। फिल्म का कथानक एक ऐसे व्यक्ति पर जो विभाजन के बाद अपने पूरे परिवार को भारत भेज देता है और स्वयं अपनी बेटी को खोजने के लिए पाकिस्तान में रुक जाता है। जिस कोरियन फिल्म पर यह फिल्म बनाई जा रही है उसने प्रदर्शन वर्ष में बॉक्स ऑफिस भारी कामयाबी प्राप्त की थी। पूरी तरह से भावनाओं के ज्वार से भरी इस कहानी के साथ क्या सलमान खान न्याय कर पाएंगे यही एक प्रश्न इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में घूम रहा है।

bollywood,tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,bharat,tubelight,race 3,ode to my father,bajrangi bhaijaan,gossips,entertainment

रेस-3 और दबंग-3 सफल फ्रेंचाइजी फिल्में हैं। इन फिल्मों की सफलता में इनके पिछले संस्करणों की अहम् भूमिका रहेगी। दर्शकों को पहले से ही ज्ञात है कि इन फिल्मों में सलमान खान एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। 'रेस-3' की सफलता तय है लेकिन यह उतनी सफल नहीं होगी जितनी पिछली फिल्में हुई हैं। कारण साफ है कि इसका निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं जिन्होंने अब तक कोरियोग्राफी की है और बतौर निर्देशक नृत्यों पर आधारित 'एबीसीडी' नामक दो फिल्मों का निर्देशन किया है। हालांकि यह दोनों फिल्में सफल रही हैं। लेकिन रेस-3 तेज गति और एक्शन वाली फिल्म हैं क्या रेमो उसके साथ न्याय कर पाएंगे।

bollywood,tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,bharat,tubelight,race 3,ode to my father,bajrangi bhaijaan,gossips,entertainment

अरबाज खान द्वारा निर्मित दबंग-3 का निर्देशन प्रभु देवा करने जा रहे हैं जिन्होंने सलमान खान की असफल करियर को नई ऊँचाई प्रदान की थी। प्रभु देवा ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'वांटेड' के जरिए सलमान को भारी सफलता का स्वाद चखाया जो बदस्तूर जारी है। इसलिए यह फिल्म पिछली दोनों फिल्मों 'दबंग' और 'दबंग-2' आगे जाने की उम्मीद है। इस तरह से देखा जाए तो संदेहास्पद स्थिति सिर्फ और सिर्फ 'भारत' (ओड टू माई फादर रीमेक) की है। दर्शक सलमान खान को एक्शन करते हुए ही पसन्द करता है वह उसे रोते और मायूस होते देखना पसंद नहीं करता। इसके अतिरिक्त इस फिल्म में सलमान खान अपनी उम्र से 15 वर्ष बड़े व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे। बूढ़े सलमान खान को दर्शक कितना पसन्द करेंगे यह तो अभी वक्त के गर्भ में है लेकिन एक आशा की किरण जरूर नजर आ रही है कि इसके निर्देशक अली अब्बास जफर इस फिल्म के जरिए सलमान खान के अनछुए पहलू को दर्शाने में जरूर सफल होंगे, जैसा कि उन्होंने अब तक दोनों फिल्मों 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में किया है।

राजेश कुमार भगताणी

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब