न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बागी-2’ से फिर लौटेगा एक्शन फिल्मों का दौर

पिछले कुछ वर्षों में हिन्दी सिनेमा में ‘एक्शन’ का दौर कम हो गया है। अब ऐसी फिल्में बन रही हैं जो विषय आधारित हैं, जहाँ काल्पनिक कथानक का समावेश नहीं है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 29 Mar 2018 3:45:16

‘बागी-2’ से फिर लौटेगा एक्शन फिल्मों का दौर

पिछले कुछ वर्षों में हिन्दी सिनेमा में ‘एक्शन’ का दौर कम हो गया है। अब ऐसी फिल्में बन रही हैं जो विषय आधारित हैं, जहाँ काल्पनिक कथानक का समावेश नहीं है। बायोपिक का दौर चल रहा है, सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्में बन रही हैं और कुछ अच्छी पारिवारिक फिल्में देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक्शन पूरी तरह से नजरअंदाज हो गया है। फिर भी कभी-कभी ऐसी फिल्म बनती हैं जिसमें एक्शन होता है। तीन साल पहले साजिद नाडियाडवाला ने ‘बागी’ नामक फिल्म बनाई थी, जो एक्शन पैक्ड प्रेम कहानी थी।

एक्शन फिल्में हमेशा से बॉलीवुड में मुनाफे का सौदा रही हैं। एक्शन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश की है। फिलहाल एक्शन फिल्में कम बन रही हैं। हाल ही में सलमान खान की एक्शन मूवी ‘टाइगर जिंदा है’ ने जोरदार कमाई की थी। इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी-2’ पूरी तरह से एक्शन फिल्म है। इस फिल्म के कथानक को एक्शन से जोडक़र रखा गया है। यहाँ यह कह सकते हैं कि इस फिल्म के दृश्यों की संरचना इसके एक्शन के साथ की गई है। यह एक मसाला फिल्म है जिसमें एक्शन का जोरदार तडक़ा लगाया गया है। रोमांस और आइटम सांग को भी परोसा गया है। कुल मिलाकर यह एक ऐसा पैकेज है जिसे आम दर्शक देखना पसंद करते हैं, लिहाजा इस फिल्म की कामयाबी को लेकर बॉलीवुड आश्वस्त है।

‘बागी 2’ ऐसी फिल्म है जिसे सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर और छोटे शहर के सिनेमाघर वाले अपने थिएटर में लगाना पसंद करते हैं। ऐसी फिल्मों के जरिये वो दर्शक सिनेमाघर लौटता है जो इन दिनों रूठा हुआ है। ऐसा भी नहीं है कि जो फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं वो सफल नहीं हैं। इस वर्ष की तिमाही में सफलता का प्रतिशत अच्छा रहा है। पद्मावत, सोनू के टीटू की स्वीटी, पैडमैन, रेड, हिचकी ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी पाई है। लेकिन इन फिल्मों को वो दर्शक नहीं मिला जो आम फार्मूला फिल्मों को देखना और सफल बनाना पसन्द करता है। इन फिल्मों की सफलता सीमित शहरों और मल्टीप्लेक्स तक ही सीमित है, लेकिन ‘बागी 2’ ऐसी फिल्म है जिसे सभी जगह समान रूप से सफलता मिलेगी।

बागी-2 की सफलता तय है इसमें कोई शक नहीं है। सोचने वाली बात यह है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ या उससे ज्यादा का कारोबार करने में सफल होकर, फिर से ‘एक्शन’ को सक्रिय करने में सफल होगी। टाइगर श्रॉफ का मानना है कि यह फिल्म एक नई शुरूआत करते हुए 80 और 90 के उस दौर को वापस लाएगी जिसमें एक्शन की प्रमुखता थी। बागी 2 का माहौल और पैकेज देखकर एकल सिनेमाघरों को उम्मीद है कि उनके यहाँ एक बार फिर से टिकट पाने वालों की लम्बी कतार नजर आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल