न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान, राजकुमार और मेघना गुलजार से जंगली पिक्चर्स ने नहीं किया कोई कॉन्ट्रैक्ट

प्रीति साहनी का कहना है कि, हमने तीनों के साथ आगे की फिल्मों के लिए कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 23 Jan 2019 3:58:30

आयुष्मान, राजकुमार और मेघना गुलजार से जंगली पिक्चर्स ने नहीं किया कोई कॉन्ट्रैक्ट

पिछले कुछ माह से फिल्म उद्योग में इस बात की चर्चा हो रही थी कि फिल्म निर्माण और वितरण कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और मेघना गुलजार के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस प्रकार के समाचारों का खंडन करते हुए जंगली पिक्चर्स की अध्यक्ष प्रीति साहनी ने इन समाचारों को निराधार बताया है और कहा है कि उनकी कम्पनी इस तरह का कोई काम इन सितारों के साथ नहीं किया है।

गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना की बधाई हो, राजकुमार राव की बरेफी की बर्फी और मेघना गुलजार निर्देशित ‘तलवार’ फिल्मों की सफलता ने प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स को स्थापित किया है। उद्योग में चर्चा थी कि जंगली पिक्चर्स इन फिल्मों से जुड़े कलाकारों के साथ आगे के कॉन्ट्रैक्ट करेगी खास तौर पर आयुष्मान, राजकुमार राव और मेघना गुलजार के साथ। लेकिन जंगली पिक्चर्स ने ऐसा नहीं किया। प्रीति साहनी का कहना है कि, ‘हमने तीनों के साथ आगे की फिल्मों के लिए कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है। हम स्वभाविक तौर पर उन सभी के साथ भविष्य में काम करना चाहेंगे पर इसका मतलब यह नहीं है कि हम उन्हें कॉन्ट्रैक्ट के बंधन में बांधें। हम बाकी स्टूडियोज की तरह पिछली सफलताओं को इनकैश करने में यकीन नहीं रखते।’

bollywood,junglee pictures,priti sahani,ayushmaan khurana,meghna gulzar,rajkummar rao

प्रीति मानती हैं कि तीनों कलाकार उद्योग के लिए ऐसे विकल्प के तौर पर उभरे हैं, जिनके साथ कम बजट में फिल्में बनाई जाएं और 100 करोड़ की रिकवरी निकाली जाए। पर इसके साथ ही वे यह भी कहती हैं कि हम इस तरह सोचकर नहीं चलते। यह एक ईजी कैलकुलेशन हो जाएगा। उनका मानना है कि बधाई हो और बरेली की बर्फी जैसी कहानियों को 3000 स्क्रीन्स भी नहीं मिलेगी। उतने स्क्रीन्स काउंट की इन फिल्मों को जरूरत भी नहीं है। आज का दर्शक कलाकार नहीं, फिल्म का कंटेंट पसन्द करता है। अब कहानियाँ तय करती हैं कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी।

प्रीति ने कहा है कि उन पर जाहिर तौर पर बधाई हो के कौशिक परिवार और बरेली की बर्फी की पलटन को दोबारा दर्शकों के सामने लाने का दबाव है। ‘राजी’ जैसी उम्दा थ्रिलर और भी लाने की मांग की जा रही है पर हम इनके सीक्वल की जगह फ्रेश स्टोरीज पर काम करना चाहते हैं। जंगली पिक्चर्स इन दिनों मेघना गुलजार के अगले प्रोजेक्ट ‘छपाक’ पर काम कर रही है जिसमें दीपिका लीड रोल में हैं। इसके अतिरिक्त उनका विचार ‘तलवार-2’ भी लाने का है लेकिन इस वक्त वे इसके लिए कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम