न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल और पंजाब में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का शो रद्द, भरतपुर में नहीं मिला सिनेमाघर

हाल ही में प्रदर्शित हुई कभी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर’ के प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता अड़चन पैदा कर रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 11 Jan 2019 6:27:03

पश्चिम बंगाल और पंजाब में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का शो रद्द, भरतपुर में नहीं मिला सिनेमाघर

हाल ही में प्रदर्शित हुई कभी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर’ के प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता अड़चन पैदा कर रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार इस फिल्म का राजस्थान के भरतपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और पंजाब के लुधियाना शहर में प्रदर्शन नहीं हो पाया है। राजस्थान के भरतपुर में इस फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए जब सिनेमाघर को किराये पर लेने की बात हुई तो सिनेमाघर के मालिक ने सिनेमाघर को किराये पर देने से इंकार कर दिया, क्योंकि वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है और पार्षद भी रह चुका है। ऐसे में उन्होंने अपने सिनेमाघर में इस फिल्म के प्रदर्शन की इजाजत न देते हुए सिनेमाघर ही किराये पर उपलब्ध नहीं करवाया। वहीं दूसरी ओर आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के एक सिनेमाघर में शुक्रवार को फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का शो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया।

मध्य कोलकाता के चांदनी चौक इलाके के हिंद सिनेमा में कुछ दर्शकों ने बताया कि शो पहले दिन स्क्रीनिंग के 10 मिनट बाद ही रद्द कर दिया गया। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले को मीडिया को अवगत कराया कि, ‘सुरक्षा कारणों के चलते ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के दोपहर वाले शो को रद्द किया गया, क्योंकि हॉल के बाहर एक समूह द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था।’ हालांकि उन पुलिस अधिकारी महोदय ने मीडिया को यह नहीं बताया कि इस फिल्म के अगले शो चलेंगे या नहीं।

bollywood,the accidental prime minister,the accidental prime minister show,manmohan singh,congress

लुधियाना में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध

पंजाब के लुधियाना शहर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को यहां एक मल्टीप्लेक्स में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के शो को रद्द कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने पवेलियन मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद मल्टीप्लेक्स प्रबंधन ने अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए शो चालू नहीं किया। जिस समय कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, उस समय वहां स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। हालांकि, यह फिल्म लुधियाना से 130 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ के मल्टीप्लेक्सों में दिखाई गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक