न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tanushree-Nana Controversy: 10 साल पुराने मामले पर फिर सुनवाई करना चाहता है CINTAA, तनुश्री-नाना पाटेकर को भेजा लेटर

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद में अब सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने दखल दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 8:33:27

Tanushree-Nana Controversy: 10 साल पुराने मामले पर फिर सुनवाई करना चाहता है CINTAA, तनुश्री-नाना पाटेकर को भेजा लेटर

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद में अब सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने दखल दिया है। एसोसिएशन ने तनुश्री और नाना को लेटर भेजकर इस विवाद में मध्यस्थता करने का प्रस्ताव रखा है। आपको बता दें कि तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। तनुश्री के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में खड़े हैं तो कुछ इस पूरे मामले में बोलने से कतरा रहे है।

बता दे, 2 अक्टूबर को CINTAA ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए एक माफीनामा जारी किया था, इस माफीनामे में CINTAA तनुश्री दत्ता से माफी मांगी है और यह माना है कि 10 साल पहले उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। CINTAA के जनरल सेक्रेटरी सुशांस सिंह ने अपने बयान में कहा था कि असोसिएशन को तनुश्री दत्ता की शिकायत साल 2008 में मिली थी लेकिन वो इस मामले को ठीक तरह से हैंडल नहीं कर पाई। स्टेटमेंट के अनुसार, ‘साल 2008 में तनुश्री दत्ता के द्वारा CINTAA को दी गई शिकायत के आधार पर हम इस निष्कर्ष पर आए हैं कि कमेटी ने इस केस को उस समय सही तरह से हैंडल नहीं किया था।’

bollywood,tanushree dutta,nana patekar,cintaa,tanushree nana controversy,sexual harassment

स्टेटमेंट में तनुश्री से माफी मांगते हुए लिखा गया था कि, ‘भले ही उस समय एक्जीक्यूटिव कमेटी दूसरी रही हो लेकिन हम तनुश्री से माफी मांगते हैं कि उनकी सुनवाई सही तरीके से नहीं की गई।’ CINTAA ने तनुश्री को एक लेटर लिखा है जिसमे एसोसिएशन ने लिखा - अपने मेंबर्स के हक, उनकी गरिमा और सेल्फ रिस्पेक्ट की सुरक्षा करने की हमारी मंशा पर कोई शक नहीं है। यदि आप चाहती हैं तो हम आपकी शिकायत पर फिर सुनवाई करना चाहते हैं। हम आपको और नाना पाटेकर को आमने-सामने बैठाकर इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करेंगे। आपने राकेश नारंग, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी का नाम लिया है। हम आपको आश्वासन देते हैं इन मेंबर्स को बुलाकर भी हम इस केस की निष्पक्ष तरीके से जांच करेंगे। अगर आप पुलिस या कोर्ट का रास्ता अपनाती हैं तब भी सिंटा के लीगल सलाहाकर आपकी हर संभव मदद करेंगे।

bollywood,tanushree dutta,nana patekar,cintaa,tanushree nana controversy,sexual harassment

नाना से मांगा उनका पक्ष

नाना पाटेकर को भेजे लेटर में सिंटा ने लिखा है- 2008 में हमारी मेंबर तनुश्री दत्ता की शिकायत के बारे में मीडिया में आ रही रिपोर्ट से हम बेहद चिंतित हैं। जैसा आप हमारे एक मेंबर हैं हम जानना चाहते हैं कि क्या आप इस पर कोई कमेंट या बयान जारी करना चाहते हैं। इसके अलावा आप हमसे पर्सनली मिलकर भी मिल सकते हैं।

सिंटा ने लिखा- हम किसी भी निर्णय में पहुंचने से पहले आपका पक्ष सुनना चाहते हैं। संगठन के संयोजक घनश्‍याम श्रीवास्‍तव ने कहा-तनुश्री दत्ता ने 10 साल पहले भी सिंटा में कंप्‍लेन फाइल की थी। तब कमेटी मेंबर्स कोई और थे लेकिन अब हम लोग हैं।

मीडिया के आगे दी सफाई

नाना पाटेकर ने मीडिया से बातचीत में कहा- मेरी लीगल टीम ने फिलहाल कुछ भी बोलने के लिए मना किया है। मेरे वकीलों ने जो कहा है वह बात मैं मान रहा हूं। इसी वजह से वह अभी तक इस मामले में चुप्पी साधे हैं।

बता दें, साल 2004 में 'मिस इंडिया' का टाइटल जीतने वाली तनुश्री ने 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 'ढोल', 'गुड बॉय बेड बॉय', 'स्पीड' जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार एक्ट्रेस साल 2010 में फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आई थीं।

bollywood,tanushree dutta,nana patekar,cintaa,tanushree nana controversy,sexual harassment

#Meetoo: मशहूर टीवी शो 'तारा' के 'सबसे संस्‍कारी एक्‍टर' ने मेरा रेप किया, लेखिका विनता नंदा ने दर्द किया बयां

टेलीविजन लेखिका, निर्देशक और निर्माता विनता नंदा ने अपने मशहूर टीवी शो 'तारा' के लीड एक्‍टर पर रेप और यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये बताई है। उन्होंने लिखा कि आरोपी एक्‍टर शराब के नशे में शो के सेट पर आता और एक्‍ट्रेस के साथ बुरा बर्ताव करता। वह एक्‍टर उनका दोस्‍त था और उस समय का बड़ा स्‍टार भी था। एक्‍ट्रेस ने जब शिकायत की तो हमने उसे एक मौका दिया। लेकिन उसकी हरकतें नहीं रूकी और एक रोज उसने शराब के नशे में सेट पर एक्‍ट्रेस से दुर्व्‍यवहार किया। एक्‍ट्रेस ने उसे थप्‍पड़ मार दिया। इसके बाद उस एक्‍टर को शो से हटा दिया गया।

नंदा ने हालांकि उस एक्‍टर का नाम नहीं लिखा है लेकिन उसकी पहचान की तरफ इशारा करते हुए 'संस्‍कारी' शब्‍द का इस्‍तेमाल किया। इससे लगता है कि उनका आरोप एक्‍टर आलोक नाथ पर है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने आलोक नाथ को घेरना शुरू कर दिया।

विनता ने लगभग 20 साल पुरानी घटना शेयर करते हुए लिखा- ये 20 साल पुरानी घटना है। इस एक्टर की वाइफ मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। एक दिन वह शहर से बाहर थीं तो उसने मुझे घर में पार्टी के लिए इनवाइट किया। हमारे लिए ये नॉर्मल बात थी। हमारे थिएटर ग्रुप के सभी दोस्त पार्टी में मिलते रहते थे। पार्टी में मेरी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था। रात लगभग दो बजे जब हमने घर छोड़ा तो मुझे अजीब सा लगा। मैं अपनी घर की तरफ निकल गई।

विनता लिखती हैं- मुझसे किसी ने ड्रॉप के लिए नहीं पूछा। सड़क खाली थी और मेरे घर भी काफी दूर था। तभी इस एक्टर ने गाड़ी रोकी और मुझे घर छोड़ने का ऑफर दिया। मैं इन्हे जानती थी इस वजह से उनकी कार में बैठ गई। मुझे याद है कि मेरे मुंह पर जबरदस्ती और शराब डाली गई थी और मेरा लगातार शोषण हो रहा था।

विनता अपनी पोस्ट में लिखती हैं- अगले दिन जब मैं उठी तो मुझे काफी दर्द हो रहा था। मेरा न सिर्फ रेप हुआ था बल्कि मेरे ही घर में मेरे साथ काफी बर्बरता हुई थी। मैं अपने बेड से उठ नहीं सकी। मैंने इसके बारे में अपने दोस्तों को बताया लेकिन, सभी ने मुझे इस हादसे को भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी।

विनता के मुताबिक- इसके बाद मेरी कंपनी बंद हो गई लेकिन मुझे एक चैनल के सीरयल को लिखने और डायरेक्ट करने का मौका मिला। लेकिन उस एक्टर ने ऐसा माहौल बना दिया मैंने सीरियल के प्रोड्यूसर से कहा कि मुझे डायरेक्टर नहीं बनना है। मैं इस शख्स के आस-पास नहीं रहना चाहती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक