न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री-नाना विवाद में आया नया मोड़, आर्टिस्ट असोसिएशन ने मानी अपनी गलती, जारी किया माफीनामा

हालांकि इस बीच तनुश्री-नाना विवाद में एक नया मोड़ आ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Oct 2018 6:27:58

तनुश्री-नाना विवाद में आया नया मोड़, आर्टिस्ट असोसिएशन ने मानी अपनी गलती, जारी किया माफीनामा

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच चल रहा विवाद इस समय पूरे चरम पर चल रहा है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। तनुश्री के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में खड़े हैं तो कुछ इस पूरे मामले में बोलने से कतरा रहे है। इस मुद्दे पर ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे तनु के समर्थन में उतरे हैं। जहां तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर गलत तरह से छूने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है, वहीं नाना पाकेटर ने इस मामले पर कोई भी बड़ा बयान देने से इंकार कर दिया है। सुनने में आ रहा कि जब वो राजस्थान से अपनी नई फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग खत्म करके वापस आ जाएंगे, तब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे।

हालांकि इस बीच तनुश्री-नाना विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए एक माफीनामा जारी किया है। इस माफीनामे में CINTAA तनुश्री दत्ता से माफी मांगी है और यह माना है कि 10 साल पहले उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

CINTAA के जनरल सेक्रेटरी सुशांस सिंह ने अपने बयान में कहा है कि असोसिएशन को तनुश्री दत्ता की शिकायत साल 2008 में मिली थी लेकिन वो इस मामले को ठीक तरह से हैंडल नहीं कर पाई। स्टेटमेंट के अनुसार, ‘साल 2008 में तनुश्री दत्ता के द्वारा CINTAA को दी गई शिकायत के आधार पर हम इस निष्कर्ष पर आए हैं कि कमेटी ने इस केस को उस समय सही तरह से हैंडल नहीं किया था।’

स्टेटमेंट में तनुश्री से माफी मांगते हुए लिखा गया है कि, ‘भले ही उस समय एक्जीक्यूटिव कमेटी दूसरी रही हो लेकिन हम तनुश्री से माफी मांगते हैं कि उनकी सुनवाई सही तरीके से नहीं की गई।’ बता दें तनुश्री दत्ता ने अभी तक CINTAA के द्वारा जारी किए गए इस स्टेटमेंट पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। देखना होगा कि बॉलीवुड अदाकारा आर्टिस्ट असोसिएशन के इस स्टेटमेंट पर क्या कहती हैं और अपने साथ हुए बुरे व्यवहार मामले में इंसाफ लेने के लिए कौन सा कदम उठाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक