न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रोडक्शन हाउस खोलने की तैयारी में स्वरा भास्कर, निर्देशन में दिलचस्पी नहीं

पिछले दो वर्षों में निल बट्टे सन्नाटा और वीरे दी वेडिंग में अपने अभिनय का परचम लहराने वाली स्वरा भास्कर अब अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने की तैयारी में हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 18 Mar 2019 3:15:26

प्रोडक्शन हाउस खोलने की तैयारी में स्वरा भास्कर, निर्देशन में दिलचस्पी नहीं

पिछले दो वर्षों में निल बट्टे सन्नाटा और वीरे दी वेडिंग में अपने अभिनय का परचम लहराने वाली स्वरा भास्कर अब अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने की तैयारी में हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी अपना प्रोडक्शन हाउस खोला जिसके अन्तर्गत वे पहली फिल्म ‘छपाक’ का निर्माण करने जा रही हैं। अनुष्का शर्मा पहले से इसमें सक्रिय हैं। बॉलीवुड में अब महिलाएँ फिल्म निर्माण व निर्देशन में खासी सक्रिय हो गई हैं। महिला निर्देशकों की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी मिल रही है इसका सबूत मेघना गुलजार की ‘राजी’ और जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ हैं।

swara bhaskar,swara bhaskar photo,swara bhaskar production house,swara bhaskar movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में शामिल हुई स्वरा भास्कर, जो शो-टॉपर थीं, उन्होंने डिजाइनर प्रीति जैन नैनुटिया के परिधान पहन रखे थे, ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वे फिल्म निर्माण में अपना भाग्य आजमाने जा रही हैं। फिल्म-निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह किसी भी फिल्म का निर्देशन नहीं करना चाहतीं, क्योंकि उनके पास वो नजरिया और दृष्टिकोण नहीं है जो एक निर्देशक में होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि मेरे अंदर निर्देशक बनने के गुण हैं। मैं अभिनेत्री बनकर ही खुश हूं और साथ ही निर्माता बन कर भी।

स्वरा अपनी निर्माता कंपनी कहानीवाले के बैनर तले कृष्णा सेन की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्माण कर रही हैं। यह फिल्म कृष्णा सेन उर्फ स्वीटी सेन की सच्ची कहानी पर आधारित है। इस बेनाम फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के ईद-गिर्द घूमती है जो खुद को पुरुष बताती है और दो महिलाओं से विवाह भी करती है।

swara bhaskar,swara bhaskar photo,swara bhaskar production house,swara bhaskar movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘वीरे दी वेडिंग’ में अपने अभिनय का लोहा मनवाने में कामयाब रह चुकी इस अभिनेत्री ने बताया कि यह किरदार उनके सबसे ज्यादा मांग की जाने वाले किरदारों में से एक है। मैं एक ऐसी फिल्म का निर्माण कर रही हूं जो एक महिला की जीवनी से प्रेरित है। महिला पुरुषों के परिधान धारण कर पुरुष बन जाती है, जिसकी वजह से यह किरदार मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। अभिनय और फिल्म निर्माण को भयावह बताने वाली स्वरा का कहना है कि फिल्म का निर्माण करना उत्साहित करने वाली चुनौती है। फैशन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत ज्यादा फैशन को लेकर सजग नहीं रहती हूं। लेकिन इसे लेकर मुझे बहुत ज्यादा सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि एक अभिनेत्री के तौर पर हमें हमारे रूप को लेकर अक्सर चर्चा की जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम