न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पल-पल दिल के पास’ को शुरू करने की तैयारी में सनी, वर्ष के मध्य में हो सकता है प्रदर्शन

सनी देओल ने निर्देशक के तौर पर अपनी तीसरी फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ शुरू की थी, जिसमें वे अपने बड़े बेटे करण देओल को डेब्यू करवाने जा रहे थे

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 16 Jan 2019 11:56:13

‘पल-पल दिल के पास’ को शुरू करने की तैयारी में सनी, वर्ष के मध्य में हो सकता है प्रदर्शन

सनी देओल ने निर्देशक के तौर पर अपनी तीसरी फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ शुरू की थी, जिसमें वे अपने बड़े बेटे करण देओल को डेब्यू करवाने जा रहे थे। पिछले दो साल से बन रही इस फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग अब सनी देओल जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही सनी अब फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए सही तारीख की तलाश कर रहे हैं।

बॉलीवुड के गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि सनी देओल ने मनाली में फिल्म के बड़े हिस्से की शूटिंग की है। वह इस महीने फिल्म का अगला बड़ा शेड्यूल शुरू करने वाले हैं। चूंकि यह उनके बड़े बेटे की पहली फिल्म है, इसलिए वह कुछ भी गलत नहीं करना चाहते हैं, जिसके चलते वे फिल्म को पूरा करने में वक्त ले रहे हैं।

bollywood,sunny deol,pal pal dil ke paas,karan deol,dharmendra

सनी ‘पल पल दिल के पास’ को वर्ष के मध्य में त्यौहारी सीजन के दौरान प्रदर्शित करने में दिलचस्पी ले रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी तारीख को उन्होंने इसके लिए सही तौर पर लॉक नहीं किया है। सनी ने अपनी इस फिल्म का शीर्षक अपने पिता धर्मेन्द्र की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के सुप्रसिद्ध गीत ‘पल पल दिल के पास तुम रहती हो, यह कहती हो . . .’ से लिया है। विजय आनन्द के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यह गीत राखी और धर्मेन्द्र पर फिल्माया गया था। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा ने खलनायक की भूमिका अदा की थी, हालांकि तब तक वे नायक के तौर पर भी अपनी पारी की शुरूआत कर चुके थे। सत्तर के दशक में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर विराट सफलता प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल