न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हफ्ते में 3 दिन रहते थे भूखे', ऐसे थे 'कादर खान' के संघर्ष भरे दिन

आपको बता दें कि कादर खान किसी भी शख्स के लिए एक बहुत प्रेरणा हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में ऐसे दुख झेले हैं, जिसे झेलने का दम आम इंसान में नहीं होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jan 2019 4:43:08

'हफ्ते में 3 दिन रहते थे भूखे', ऐसे थे 'कादर खान' के संघर्ष भरे दिन

बॉलीवुड के महान एक्टर, डायलॉग राइटर कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कनाडा स्थित टोरंटो के अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह दिमाग की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और कनाडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि कादर खान किसी भी शख्स के लिए एक बहुत प्रेरणा हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में ऐसे दुख झेले हैं, जिसे झेलने का दम आम इंसान में नहीं होता है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कादर खान ने अपने बचपन के संघर्ष के दिनों को याद किया था।

मां की हुई थी जबरन शादी

कादर खान के मां बाप अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से थोड़ी दूर रहते थे। कादर खान से पहले उनके तीन भाई हुए, जिनकी 8 साल की उम्र में ही मौत हो गई थी। जब कादर खान का जन्म हुआ तो उनकी मां ने भारत आने का फैसला किया। कादर खान के माता-पिता मुंबई में बस गए। कादर खान का बचपन मुंबई के स्लम एरिया में बीता। कादर खान के मुताबिक वहां शराब, जुआखाने तो थे ही, इसके साथ-साथ वहां हत्याएं भी होती थीं।

kader khan,bollywood,kader khan struggle days,unknown facts about kader khan

इस दौरान उनके माता-पिता की लड़ाई भी होने लगी और एक दिन उनका तलाक हो गया। इसके बाद पाकिस्तान से कादर खान के नाना और मामा आए। उन्होंने कादर खान की मां की जबरन दूसरी शादी करा दी।

kader khan,bollywood,kader khan struggle days,unknown facts about kader khan

कादर खान के सौतेले पिता भी कुछ काम नहीं करते थे। वो कादर खान को पहले पिता के पास पैसे लेने भेजते थे। कादर खान ने इंटरव्यू में बताया था कि वो एक रुपये का दाल-आटा और घासलेट लाते थे और हफ्ते में सिर्फ 3 दिन खाना खाते थे। बाकी दिन उन्हें भूखा रहना पड़ता था।

kader khan,bollywood,kader khan struggle days,unknown facts about kader khan

एक दिन कादर खान कब्रिस्तान में प्रैक्टिस कर रहे थे तो एक टॉर्च की लाइट उनके चेहरे पर चमकी। टॉर्च वाले शख्स ने पूछा कि तुम क्या करते हो। इस पर कादर खान ने कहा कि जो भी कोई अच्छी बात बोलता या लिखता है मैं उसकी नकल करता हूं। उस शख्स ने कादर खान को कहा कि ड्रामे में काम करोगे?

इस तरह कादर खान को ड्रामे में काम मिला। उनके पहले ड्रामे का नाम मामक अजरा था। उसमें कादर खान ने एक रजवाड़े के बेटे का किरदार था। इस किरदार को कादर खान ने कुछ इस अंदाज में निभाया कि एक अमीर शख्स ने उन्हें 100-100 के दो नोट इनाम में दिए थे।

kader khan,bollywood,kader khan struggle days,unknown facts about kader khan

कादर खान की मां जिस दिन गुजरी, उस दिन एक अप्रैल था। जब कादर खान ने अपने दोस्तों को मां के निधन की जानकारी दी तो लोगों ने इस खबर को अप्रैल फूल समझा। कादर खान की मां की मौत बेहद दर्दनाक थी।

kader khan,bollywood,kader khan struggle days,unknown facts about kader khan

एक अप्रैल के दिन जब कादर खान स्टेट प्ले कंप्टीशन से वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि मां खून की उल्टियां कर रही है। मां को बीमार देख जब कादर डॉक्टर को बुलाने गये तो उसने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद कादर खान ने डॉक्टर को जबरन उठाया और उसे घर ले आया। हालांकि जब तक वो डॉक्टर के साथ घर पहुंचे, उनकी मां गुजर चुकी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम