न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने पीछे 247 करोड़ की दौलत छोड़ गई हैं श्रीदेवी

श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली महिला सुपर स्टार कहा जाता है। एक वक्त था जब उनकी तुलना अमिताभ बच्चन के साथ होती थी और उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाता था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Feb 2018 10:23:11

अपने पीछे 247 करोड़ की दौलत छोड़ गई हैं श्रीदेवी

श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली महिला सुपर स्टार कहा जाता है। एक वक्त था जब उनकी तुलना अमिताभ बच्चन के साथ होती थी और उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाता था। अभिनेत्री के रूप में श्रीदेवी ने जो शोहरत कमाई वह हर किसी के बस की बात नहीं है।

अपने समय में श्रीदेवी प्रति फिल्म 10 लाख रुपये लेती थी। उनकी मां उनके हर फैसले लेती थी। एक दिलचस्प वाक्या बोनी कपूर से जुड़ा हुआ है। बोनी कपूर अपनी फिल्म मिस्टर इंडिया के लिए श्रीदेवी को साइन करना चाहते थे। वे जब उनकी माँ से मिले तो उनकी माँ ने उन्हें टरकाने के लिए कहा कि फीस 10 लाख रुपये लेंगी। बोनी ने कहा मैं आपको 11 लाख रुपये दे रहा हूँ आप बस तारीखें दे दीजिए। उस वक्त श्रीदेवी को इतनी बड़ी राशि देने वाला और कोई निर्माता आगे नहीं आया था। मिस्टर इंडिया ने श्रीदेवी को सबसे महंगी अभिनेत्री बनाया था।

bollywood,sridevi,sridevi property,boney kapoor,khushi kapoor,jhanvi kapoor,bollywood news

श्रीदेवी के पास कई करोड़ों की सम्पत्ति और महंगी कारों का लवाजमा था। 300 फिल्मों में काम कर चुकी श्रीदेवी ने अपनी जिन्दगी में अपने बल पर दौलत का ढेर लगाया। उनके पास खुद के तीन बंगले थे जिनकी आज बाजार में कीमत 65 करोड़ रुपये आँकी जा रही है। कहा जा रहा है कि उनकी कुल सम्पत्ति में उनके पति बोनी कपूर की कोई हिस्सेदारी नहीं है। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में एकछत्र राज करने वाली श्रीदेवी की कुल सम्पत्ति 247 करोड़ की बताई जा रही है।

बेहद आश्चर्यजनक बात यह है कि जब उन्होंने 14 साल लम्बे अन्तराल के बाद गौरी शिंदे की फिल्म ‘इंगलिश विंगलिश’ से वापसी की तब उन्होंने इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये मेहनताना लिया था। यह अपने आप में बहुत बड़ी राशि थी, जो किसी उम्रदराज अभिनेत्री को दी गई थी। एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने अपने से सीनियर सितारे रजनीकान्त के साथ काम करते हुए उनसे दोगुनी फीस निर्माता से मांगी थी। यह फिल्म थी ‘मूंदरू मुडिचू’, जो तमिल भाषा में बनाई गई थी।

bollywood,sridevi,sridevi property,boney kapoor,khushi kapoor,jhanvi kapoor,bollywood news

श्रीदेवी की सम्पत्ति को लेकर उनकी छोटी बहन श्रीलता ने मीडिया में बोलना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी इस सम्पत्ति में उनका भी बराबर का हिस्सा है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि उनके दोनों सौतेले भाईयों ने भी अपनी हिस्सेदारी बतायी है। हालांकि अभी तक पूरी तरह से इसकी कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। कहा तो यह भी जा रहा है कि श्रीदेवी ने अपनी कोई वसीयत नहीं की है। उनकी 300 करोड़ की सम्पत्ति का वारिस कौन होगा यह बात अभी वक्त के गर्भ में है। वैसे कानूनन इस सम्पत्ति का वारिस बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियाँ जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं।

bollywood,sridevi,sridevi property,boney kapoor,khushi kapoor,jhanvi kapoor,bollywood news

इसके अतिरिक्त एक पहलू यह भी है कि दक्षिण भारत में भी श्रीदेवी की काफी सम्पत्ति है, जो उनकी माँ ने उनके नाम से खरीदी थीं। अभी उस सम्पत्ति की कीमत का आंकलन नहीं लगाया जा सका है। संभवत: श्रीलता उसकी सम्पत्ति पर अपना हक जता रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी