न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मुन्नाभाई’ के लिए सोनम कपूर ने रखी शर्त, क्या पूरा करेंगे विधु विनोद चोपड़ा

‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद सोनम कपूर की अगली फिल्म ‘इक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ का प्रदर्शन शुक्रवार 1 फरवरी को होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 01 Feb 2019 12:19:02

‘मुन्नाभाई’ के लिए सोनम कपूर ने रखी शर्त, क्या पूरा करेंगे विधु विनोद चोपड़ा

‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद सोनम कपूर की अगली फिल्म ‘इक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ का प्रदर्शन शुक्रवार 1 फरवरी को होने जा रहा है। इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी सोनम कपूर लगातार मीडिया के सम्पर्क में हैं। हाल ही में समाचार आए थे कि सोनम कपूर को विधु विनोद चोपड़ा अपनी अगली फिल्म ‘मुन्नाभाई-3’ में लेना चाहते हैं। जब से यह समाचार आया है तभी से बॉलीवुड के गलियारों में सोनम कपूर की चर्चा जोरशोर से होने लगी है। ‘मुन्नाभाई’ राजकुमार हिरानी की सफल फ्रेंचाइजी है जिसकी हर कड़ी को सफल मान लिया गया है। ऐसी फिल्म में काम करने के लिए बॉलीवुड की हर नायिका लालायित रहती है, ऐसे में जब से सोनम कपूर का नाम इस फ्रेंचाइजी की फिल्म से जुड़ा है उनकी चर्चा होना लाजिमी है।

bollywood,sonam kapoor,munna bhai franchise,vidhu vinod chopra

सोनम कपूर ने विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म में शामिल होने के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि वे इस फिल्म में सिर्फ एक ही शर्त पर काम कर सकती हैं और वो यह है कि विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी को अपनी फिल्म का नाम ‘मुन्नाभाई’ से बदल कर ‘मन्नी बहन’ करना होगा। सोनम कपूर का जवाब सुनकर पत्रकार जहाँ हैरान रह गए वहीं उन्हें हंसी भी आई क्योंकि सोनम कपूर ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही थी।

bollywood,sonam kapoor,munna bhai franchise,vidhu vinod chopra

कहा जा रहा है कि ‘इक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ में सोनम कपूर को देखकर विधु विनोद चोपड़ा को 1942: ए लव स्टोरी की मनीषा कोइराला की याद आ गई है। उनकी इस फिल्म में सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने नायक की भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड के गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि विधु विनोद चोपड़ा अपनी अगली फिल्म में सोनम कपूर को लेने का मानस बना चुके हैं। उनकी अगली फिल्म ‘मुन्नाभाई’ सीरीज की तीसरी फिल्म हो सकती है, जिसकी घोषणा राजकुमार हिरानी पिछले दिनों करने वाले थे, लेकिन उन पर लगे यौन उत्पीडऩ के आरोप के बाद फिलहाल इस फिल्म के काम को रोक दिया गया है। विधु विनोद चोपड़ा सोनम कपूर को इसी फिल्म में संजय दत्त के साथ पेश करना चाहते हैं। गत दिनों मुन्नाभाई में सर्किट की भूमिका निभा रहे अभिनेता अरशद वारसी ने कहा था कि फिल्म की पटकथा पूरी तरह से तैयार हो गई है और इसे फाइनली लॉक कर दिया गया। ‘संजू’ में भी सोनम कपूर ने काम किया था लेकिन इसमें उनकी भूमिका छोटी थी। तब विनोद ने सोनम से वादा किया था कि वे उसे केन्द्र में रखकर फिल्म का निर्माण करेंगे और उन्होंने ऐसा ही किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम