बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों कैंसर की वजह से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। लेकिन इस दौरान वो लगातार सोशल मीडिया से जुड़ी हुई हैं और खुद से जुड़ी लगभग हर छोटी-बड़ी जानकारी अपने फैंस को देती रहती हैं। एक बार फिर सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसा ही शेयर किया है, जो आपके दिल को छू जाएगा। दरहसल, सोनाली ने बेटे रणवीर के 13वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल मैसेज के साथ एक वीडियो भी पोस्ट की है। इस वीडियो में सोनाली ने बेटे रणवीर के साथ बिताए हुए यादगार पलों की तस्वीरों के कलेक्शन को दिखाया है। सोनाली ने बेहद ही अच्छे तरीके मां-बेटे के रिश्तों को प्यार से बतलाया है। पिछले महीने सोनाली बेंद्रे ने अपनी और बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों ही गर्मियों की छुट्टी पर मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे।
हाल ही में बुक लवर्स डे के मौके पर सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो एक बुक स्टोर में नजर आ रही थीं और उनके हाथ में एक बुक है, जिसे वो पढ़ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सोनाली ने कैप्शन दिया है, 'हैप्पी बुक लवर्स डे!'। इससे पहले 'फ्रेंडशिप डे' के मौके पर उन्होंने अपने दोस्तों के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में सोनाली के साथ उनकी दोस्त गायत्री ओबरॉय और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान थी।
Shorts see more
पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके
read more
- पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
- साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
- हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
ताजा खबरें
View Moreबागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएंअमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीतसुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हरायामुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीनगोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तारOppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोनबाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिकHonor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिनदिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियमदूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल