न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पानसिंह तोमर’ की याद दिलाती ‘सोन चिड़िया’, परदे पर छाएंगे डकैत

एक वक्त था जब फिल्मी परदे पर डकैतों का राज हुआ करता था। 70 के दशक में शायद ही कोई ऐसा सितारा होगा जिसने स्वयं को परदे पर डाकू के रूप में पेश न किया हो।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 08 Jan 2019 2:15:20

‘पानसिंह तोमर’ की याद दिलाती ‘सोन चिड़िया’, परदे पर छाएंगे डकैत

एक वक्त था जब फिल्मी परदे पर डकैतों का राज हुआ करता था। 70 के दशक में शायद ही कोई ऐसा सितारा होगा जिसने स्वयं को परदे पर डाकू के रूप में पेश न किया हो। वक्त बदला, सोच बदली, परिवेश बदला, डकैतों का स्थान तस्करों ने ले लिया। 90 के दशक में रोमांस हावी हुआ। लेकिन 21वीं सदी में एक बार फिर परदे ‘पानसिंह तोमर’ के रूप में डकैत की वापसी हुई। इस फिल्म की सफलता के बाद उम्मीद थी कि कुछ ऐसी ही बेहतरीन फिल्मों को आगे भी देखने का मौका मिलेगा और अब इस फिल्म प्रदर्शन के 6 साल बाद परदे पर फिर से ‘डकैत’ नजर आ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सोन चिरैया’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी ये फिल्म चंबल में बसे बागियों की कहानी है। बागियों और पुलिस की आंख मिलचौली के इर्द गिर्द घूमती फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को ‘पानसिंह तोमर’ की याद दिलाता है। सुशांत सिंह राजपूत पहली बार परदे पर गालियाँ देते और गोलियाँ चलाते नजर आ रहे हैं।

bollywood,son chiriya,irrfan khan,paan singh tomar,sushant singh rajput,bhumi pednekar

अभिषेक चौबे ने अपनी फिल्म के ट्रेलर में फिल्म के सभी सितारों के दृश्यों को सम्मिलित किया है। एक-एक दृश्य में नजर आने वाले सभी सितारों ने अपनी सशक्त उपस्थिति का अहसास करवाया है। विशेष रूप से सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर ने एक अलग ही छाप छोडी है। अब तक ‘रोमांस’ करते नजर आए सुशांत इसमें अपने अभिनय का अलग अंदाज बिखेरते नजर आ रहे हैं। इसके भूमि पेडनेकर ने हैरान किया है। इस अभिनेत्री में बहुत संभावनाएँ हैं जरूरत है उनका उपयोग करने की। मनोज वाजपयी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा का भी नया अंदाज देखने को मिल रहा है।

रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म 8 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली है। इससे पहले उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की विवादित फिल्म ‘केदारनाथ’ की कमान संभाली थी, जिसके बाद ही ‘केदारनाथ’ का प्रदर्शन सम्भव हो पाया था। ‘सोन चिरैया’ की कथा अभिषेक चौबे ने सुदीप शर्मा के साथ मिलकर लिखी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम