न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी को कैसे हो गया कार्डियक अरेस्ट जिससे हो गई मौत, पढ़े कई चौंकाने वाली बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अचानक मौत से सभी को सदमा लगा है। उनका पार्थिव शरीर आज मुंबई लाया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Feb 2018 09:39:50

श्रीदेवी को कैसे हो गया कार्डियक अरेस्ट जिससे हो गई मौत, पढ़े कई चौंकाने वाली बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अचानक मौत से सभी को सदमा लगा है। उनका पार्थिव शरीर आज मुंबई लाया जाएगा। बता दें कि श्रीदेवी एक शादी में शामिल होने के लिए पति और बेटी के साथ दुबई गई हुईं थीं। कोई इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा है कि कुछ घंटे पहले तक एक शादी समारोह में हंसती-खिलखिलाती, नाचती श्रीदेवी की अचानक मौत कैसे हो गई। अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह की शादी में दुबई में जश्न मनाती नजर आने वाली श्रीदेवी के कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत ने कई सवाल उठा दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के पीछे कुछ खास तरह की दवाई (ड्रग) बड़ी वजह मानी जा रही है। यहां तक कि कई वेबसाइट और पोर्टल में छपी खबरों के मुताबिक श्रीदेवी जवान दिखने और अपनी भूख मिटाने कि लिए ऐसी दवाओं का सेवन करती थीं जिससे उनके हार्ट को काफी नुकसान पहुंच सकता था। खबरों की मानें तो इन दवाइयों से ही श्रीदेवी की ऐसी हालत हुई।

सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी जुमेरा एमिरेट्स टॉवर होटल में रुकी थी। करीब आधीरात में वह कार्डियक अरेस्ट के चलते बाथरूम में बेहोश हो गईं।

bollywood,bollywood news,sridevi

जिसके बाद उन्हें राशिद अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। श्रीदेवी की मौत की खबर को कनफर्म करते हुए बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने द खलीज टाइम्स को बताया कि कल रात 11 बजे उनको हार्ट अटैक आया जब दुबई के होटल में थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी ने लिप सर्जरी समेत कई कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थीं। सूत्रों की मानें तो वह ऐसी 29 सर्जरी करा चुकी थीं। इनमें से एक सर्जरी में गड़बड़ी हो गई थी और वह इसके लिए कई दवाइयां खा रही थीं। सिर्फ इतना ही नहीं साउथ कैलिफोर्निया के डॉक्टर ने उन्हें कई डायट पिल्स लेने की सलाह दी थी और वह उनका सेवन कर रही थीं, जिनसे उनके हार्ट को नुकसान पहुंच रहा था। हो सकता है कि उसी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन दवाओं या ड्रग्स का नाम खबरों में बताया रहा है उनसे किसी भी तरह दिल पर कोई नुकसान नहीं हो सकता।

वहीं एक्ट्रेस श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने उनकी मौत पर कई सवाल खड़े किए हैं। संजय ने कहा है कि अचानक हुई श्रीदेवी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की आशंका नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीदेवी को इससे पहले दिल से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं हुई थी।

चांदनी की सी रोशनी बिखेरनी वाली, बड़ी बड़ी आँखों वाली श्रीदेवी हिन्दी अभिनेत्रियों से एकदम जुदा थी। उनके अभिनय से सजी फिल्में हमेशा दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड जाती थी। उनके न होने का अफसोस बॉलीवुड को हमेशा रहेगा। नई पीढ़ी की नायिकाओं की तुलना अब उनसे हमेशा की जाएगी। हो सकता है आने वाले समय में कोई ऐसी नायिका आए जो श्रीदेवी के रिक्त स्थान को भरने में कामयाब हो जाए। हालांकि इस बात की उम्मीद बहुत कम नजर आती है। हर अभिनेता-अभिनेत्री का अपना एक अंदाज होता है, श्रीदेवी का अपना एक अंदाज था, जिसे कोई नहीं मिटा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी