न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धमाल’ सीरीज की हर फिल्म में दिखाई देंगे ‘सिंघम’, ‘खलनायक’ से छीनी सीरीज

अजय देवगन जैसा एक टैलेंटेड एक्टर लगातार अलग-अलग तरह का काम दर्शकों के सामने पेश कर रहा है, जो की बड़ी बात है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 16 Jan 2019 2:42:20

‘धमाल’ सीरीज की हर फिल्म में दिखाई देंगे ‘सिंघम’, ‘खलनायक’ से छीनी सीरीज

बॉलीवुड में एक बार फिर से मल्टी स्टारर फिल्मों का दौर शुरू हो गया है। दो वर्ष पूर्व तक कई सितारों को एक साथ लेकर फिल्म बनाना बड़ी टेढ़ी खीर माना जाता था। लेकिन अब एक बार फिर से वक्त ने बॉलीवुड को पीछे की ओर धकेल दिया है। इस वक्त बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्मों की शूटिंग चल रही है, जिसमें कई सितारे एक साथ काम कर रहे हैं। इन्हीं फिल्मों में शामिल है निर्माता निर्देशक इन्द्र कुमार की ‘धमाल’ सीरीज की ‘टोटल धमाल’ जिसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रस और पितोबक्श जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इन्द्र कुमार बॉलीवुड को दिल, इश्क, बेटा, राजा, सुपर नानी के अतिरिक्त दो सफल सीरीज ‘धमाल’ और ‘मस्ती’ दे चुके हैं।

इन्द्र कुमार की यह फिल्म पहले गत वर्ष 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन वीएफएक्स कार्य के पूरा नहीं हो पाने के कारण इसे अब मार्च माह में प्रदर्शित किया जाएगा। हाल ही में मुंबई मिरर को दिए अपने एक साक्षात्कार में इंद्र कुमार ने बताया है कि, अजय देवगन के प्रशंसकों के लिए ‘टोटल धमाल’ एक सरप्राइज होगी। फिल्म के दौरान ‘सिंघम’ के प्रशंसक खूब मजा लेंगे।

इंद्र कुमार के अनुसार, ‘अजय देवगन जैसा एक टैलेंटेड एक्टर लगातार अलग-अलग तरह का काम दर्शकों के सामने पेश कर रहा है, जो की बड़ी बात है। अजय को इंडस्ट्री में लगभग 30 साल होने को आए हैं और आज भी वो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। टोटल धमाल में भी वो अनदेखे अंदाज में दिखाई देंगे।’

bollywood,singham,ajay devgn,indra kumar,dhamaal,dhamaal series

जब इंद्र कुमार से पूछा गया कि क्या अजय देवगन इस सीरीज की आने वाली फिल्मों में भी दिखाई देंगे, तो उन्होंने बताया है, ‘अजय देवगन के सपोर्ट के बिना ‘टोटल धमाल’ बनती ही नहीं। अजय ना केवल इस फिल्म की क्रिएटिव टीम के साथ जुड़े रहे हैं, बल्कि उन्होंने फाइनेंशियली भी इसे काफी सपोर्ट किया है। वो इस फ्रेंचाइजी की आने वाली फिल्मों के पार्ट होंगे, इसमें कोई शक ही नहीं है।’

इंद्र कुमार की इस फिल्म में एक से बढक़र एक कलाकार हैं, जिस पर बात करते हुए इंद्र कुमार ने बताया है कि, ‘अजय, अनिल, माधुरी और बाकी कलाकारों के साथ काम करके मुझे पुराने समय की याद आ गई। उस समय कई सारे बड़े कलाकारों को एक ही फिल्म में लेना बड़ी बात नहीं हुआ करती थी। उस समय एक्टर बस एक ही नरेशन पर हां कह देते थे, लेकिन आज समय बदल चुका है।’

गौरतलब है कि ‘दिल’ और ‘मन’ में इंद्र कुमार के साथ काम कर चुके अभिनेता आमिर खान ने इस फिल्म का क्लैप दिया था और अजय देवगन से पहले ‘धमाल’ सीरीज में संजय दत्त मुख्य किरदार निभाते थे। इंद्र कुमार के बयान से साफ है कि अब इस सीरीज से संजय का पत्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम