न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अय्यारी' और 'पैडमैन' का टकराव चिड़चिड़ाहट पैदा करने वाला : सिद्धार्थ मल्होत्रा

अक्षय कुमार ने भंसाली की टकराव टालने की बात मानते हुए अपनी फिल्म 'पैडमैन' को 9 फरवरी को प्रदर्शित करने की घोषणा करके एक बार फिर से अय्यारी के साथ मुकाबला की ठान ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jan 2018 9:17:32

'अय्यारी' और 'पैडमैन' का टकराव चिड़चिड़ाहट पैदा करने वाला : सिद्धार्थ मल्होत्रा

अक्षय कुमार ने भंसाली की टकराव टालने की बात मानते हुए अपनी फिल्म को 9 फरवरी को प्रदर्शित करने की घोषणा करके एक बार फिर से अय्यारी के साथ मुकाबला की ठान ली। वही पैडमैन के साथ टकराव को देखते हुए फिल्म 'अय्यारी' के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा है कि उन्हें लगता है कि 'अय्यारी' और अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' के बीच टकराव रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि बहरहाल, अब सब कुछ अच्छा होने की उम्मीद ही की जा सकती है। देशभक्ति पर बनी 'अय्यारी' को गणतंत्र दिवस पर लम्बे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए 25 जनवरी को रिलीज किया जा रहा था। पहले इसी दिन रिलीज हो रही 'पैडमैन' से बॉक्स आफिस पर इसकी भिड़ंत होने वाली थी।

लेकिन, 'पद्मावत' के 25 जनवरी को रिलीज होने का अंतिम फैसला आने के बाद 'अय्यारी' के निर्माताओं ने 'पद्मावत' और 'पैडमैन' से टकराव से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख नौ फरवरी कर दी।

इसके बाद, अक्षय कुमार ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के समर्थन में और उनके आग्रह पर 'पद्मावत' को किसी टकराव से बचाने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट भी नौ फरवरी कर दी। इससे एक बार फिर 'अय्यारी' और 'पैडमैन' एक ही दिन बॉक्स आफिस पर आमने-सामने आ गईं।

bollywood,sidharth malhotra,padman,aiyaary,Akshay Kumar,gossips,entertainment

इसके बारे में पूछने पर सिद्धार्थ ने कहा, "हां, यह चिड़चिड़ाहट पैदा करने वाला है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। अब हम क्या कर सकते हैं? देखिए, सबसे पहले रिलीज डेट हमने घोषित की। फिर पैडमैन के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीड डेट बताई। हम इतने विनीत थे कि टकराव से बचने के लिए हमने अपनी फिल्म की रिलीज टाल दी।"

उन्होंने कहा, "इस स्थिति से पहले ही बचा जा सकता था। वे लोग दूसरों का सम्मान करते हुए अपनी रिलीज डेट रोक सकते थे। मुझे 'पैडमैन' के निर्माताओं से यह उम्मीद नहीं थी कि वह अपनी फिल्म को हमारी फिल्म के साथ रिलीज करेंगे, विशेषकर दूसरी बार। हमने सोचा था कि हम अपनी फिल्म अकेले रिलीज करेंगे।"

उन्होंने कहा, "अंत में फिल्म की किस्मत जो होगी, वही होगा। हम अपनी फिल्म को लेकर आश्वस्त हैं, इसका अपना दर्शक वर्ग है। अब जब हम कुछ नहीं कर सकते हैं तो हम सबसे बेहतर की उम्मीद ही कर सकते हैं।"

'अय्यारी' में सिद्धार्थ ने सेना के एक ऐसे अफसर का किरदार निभाया है जिसका उसके वरिष्ठ अधिकारी से वैचारिक मतभेद है। वरिष्ठ अधिकारी का किरदार मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, अनुपम खेर और नरीरुद्दीन शाह ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर