न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परदे पर एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है धर्मेंद्र-शत्रुघ्न की जोड़ी, इस फिल्म में आयेंगे नज़र

धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी को बॉलीवुड में अच्छे दोस्तों में शुमार किया जाता है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। यह जोड़ी एक बार फिर एक साथ नज़र आने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Aug 2018 9:27:44

परदे पर एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है धर्मेंद्र-शत्रुघ्न की जोड़ी, इस फिल्म में आयेंगे नज़र

धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी को बॉलीवुड में अच्छे दोस्तों में शुमार किया जाता है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। यह जोड़ी एक बार फिर एक साथ नज़र आने वाली है। शत्रुघ्न सिन्हा धर्मेन्द्र की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में अतिथि भूमिका निभाने जा रहे है। पिछले हफ्ते दोनों एक्टर्स ने साथ में फिल्म की शूटिंग की है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म में जज की भूमिका में दिखेंगे। वहीं धर्मेंद्र वकील के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का कोर्ट रूम ड्रामा देखना मजेदार रहेगा। 'यमला पगला दीवाना' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें सनी और बॉबी देओल भी नजर आएंगे 'यमला पगला दीवाना' में बाप-बेटों की कॉमेडी देखने को मिलेगी। इसे नवनीत सिंह ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म और धर्मेन्द्र के साथ अपने रिश्ते को लेकर शत्रुघ्न ने कहा, "सिर्फ धर्मेद्र ही नहीं, हेमा (मालिनी) भी अच्छी दोस्त हैं। हेमा और धर्मेंद्र दोनों वर्षों से मेरे दोस्त रहे हैं। इस उद्योग में दोस्ती मुश्किल हैं, जहां हर शुक्रवार को वफादारी बदलती है।" उन्होंने कहा, "हम सभी तीनों ने दुलाल गुहा की उत्कृष्ट फिल्म 'दोस्त' में साथ काम किया है, जो मैं समझता हूं कि 1974 में रिलीज हुई थी। यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

शत्रुघ्न ने आगे कहा, ''इसके अलावा, विजय आनंद की 'ब्लैकमेल' है, जिसमें धर्मेद्र और मुझे एक साथ कास्ट किया गया था। यह एक खास फिल्म थी। मुझे लगता है कि मेरी पत्नी पूनम ने भी धर्मेद्र के साथ एक फिल्म में काम किया है।" लेकिन शत्रुघ्न का कहना है कि धर्मेद्र और हेमा के साथ उनके संबंध पेशेवर दुनिया से बहुत आगे तक हैं। उन्होंने कहा, "हम दूसरी बार एक-दूसरे के साथ हैं। हमें एक-दूसरे की जरूरत हैं। 'यमला पगला दीवाना' में छोटी-सी भूमिका निभाने के लिए मैंने कुछ नहीं सोचा। धर्मेद्र से पहले ही हां कह दिया।" उन्होंने धर्मेद्र को 'भगवान की निजी पसंद' बताया। मजाकिया अंदाज में शत्रुघ्न ने कहा, "उनका दिल सुनहरा है। आप जानते हैं कि हम 'शोले' भी साथ करने वाले थे, लेकिन भगवान और रमेश सिप्पी ने कुछ और ही सोचा था।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक