न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 घंटे में 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया शाहरुख की फिल्म 'Zero' का ट्रेलर, क्या आपने देखा

आनंद एल राय Anand L Rai और शाहरुख खान Shah Rukh Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो Zero' के ट्रेलर शुक्रवार की देर शाम को रिलीज किया जा चूका है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Nov 2018 2:15:36

24 घंटे में 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया शाहरुख की फिल्म 'Zero' का ट्रेलर, क्या आपने देखा

आनंद एल राय ( Anand L Rai ) और शाहरुख खान ( Shah Rukh Khan ) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो Zero' के ट्रेलर शुक्रवार की देर शाम को रिलीज किया जा चूका है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड करने लगा। हाल यह है कि अभी ट्रेलर को रिलीज़ हुए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और अभी तक इसे 3 करोड़ से ज्यादा बाद देखा जा चुका है। तक़रीबन 180 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। शाहरुख के करीबी दोस्त सलमान मूवी में कैमियो रोल में नजर आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान के करियर का अब तक का सबसे मुश्किल रोल है। फिल्म में क्योंकि शाहरुख खान बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं तो उसके हाव-भाव पकड़ना भी खासा दिक्कत भरा रहा।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero trailer

इस ट्रेलर में बौने दिख रहे शाहरुख खान के लाइफ में ऐसी दो लड़कियां आती हैं, जिनसे प्यार और ग्लैमर दोनों ही देखने को मिल जाती है। हालांकि कई जगह ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न है कि कहानी के पहलुओं को बदल देते हैं। 3.14 मिनट के ट्रेलर में हर तरफ शाहरुख ही दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इस फिल्म में दिव्यांग की भूमिका में व्हीलचेयर पर शाहरुख के साथ इश्क फरमाती हुईं दिखेंगी, जबकि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का रोल ग्लैमरस होगा। अलग-अलग किरदार में तीनों ही स्टार्स काफी अक्ट्रैक्टिव दिखाई दे रहे हैं। जीरो का ट्रेलर रिलीज होते ही कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर छा गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रोल काफी इंटरेस्टिंग दिख रहा है। बता दें, इसी साल ईद के मौके पर रिलीज हुए टीजर में सलमान खान को दिखलाया गया था, जबकि ट्रेलर में सलमान खान बिल्कुल नदारद हैं। सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी की वजह से टीजर काफी पॉपुलर हुआ था। यह फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero trailer

शाहरुख खान नहीं थे पहली पसंद

क्या आप जानते हैं पहले जीरो के लिए सलमान को अप्रोच किया गया था। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख के किया है। ट्रेलर लांच के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि ''सलमान जीरो का हिस्सा बनना चाहते थे क्योंकि पहले बउआ सिंह का रोल उन्हें ऑफर हुआ था। लेकिन किसी वजह से वे ये मूवी नहीं कर पाए, उन्हें फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी थी। इसलिए वे किसी ना किसी तरह से इसका हिस्सा बनना चाहते थे।'' शाहरुख ने कहा, ''फिर सलमान ने मुझे फोन किया और कहा अबे एक पिक्चर है तू कर दे।'' बता दें, सलमान भी अपने खास दोस्त शाहरुख की मूवी को प्रमोट करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक