न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीरो की असफलता से हताश शाहरुख, लिया अब कैमियो का सहारा, ‘सिंघम’ के साथ आएंगे नजर

सिद्धार्थ राय कपूर के साथ ‘सारे जहाँ से अच्छा’ नामक फिल्म का निर्माण कर रहे शाहरुख इसमें एस्ट्रोनाट राकेश शर्मा के किरदार को निभायेंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 5:35:18

जीरो की असफलता से हताश शाहरुख, लिया अब कैमियो का सहारा, ‘सिंघम’ के साथ आएंगे नजर

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की सितारा हैसियत के अनुरूप बॉक्स ऑफिस पर व्यवसाय करने में असफल रही उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘जीरो’ ने एक बार फिर इस बात को पुरजोर तरीके से पेश किया है कि शाहरुख खान का स्टारडम अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। दर्शक अब उन्हें परदे पर नायिका के पीछे भागते हुए नहीं देखना चाहता।

पिछले कुछ वर्षों में प्रदर्शित हुई उनकी हर फिल्म असफल रही है। हालांकि अब उन्होंने प्रयोगधर्मी फिल्मों को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। इसी में शामिल थी आनन्द एल राय की ‘जीरो’ जिसमें उन्होंने बौने व्यक्ति का किरदार निभाया था। ऐसा ही कुछ अब वे अपनी अगली फिल्म में करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ राय कपूर के साथ ‘सारे जहाँ से अच्छा’ नामक फिल्म का निर्माण कर रहे शाहरुख इसमें एस्ट्रोनाट राकेश शर्मा के किरदार को निभायेंगे। राकेश शर्मा अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे।

bollywood,Shah Rukh Khan,cameo,ajay devgn,de de pyar de

इस फिल्म के अतिरिक्त वे वर्ष 2019 में अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह उनके अभिनय करियर में पहली बार होगा जब वे अजय के साथ दिखेंगे। इस साल प्रदर्शित होने वाली अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ को लेकर चर्चा है कि शाहरुख खान इसमें कैमियो कर सकते हैं। इससे पहले शाहरुख खान सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में कैमियो कर चुके हैं।

गौरतलब है कि शाहरुख खान और अजय कभी दोस्त नहीं रहे। भले ही अजय की पत्नी काजोल और शाहरुख आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं, पर इसके बावजूद भी शाहरुख खान और अजय देवगन की कभी नहीं बनी। हालांकि, सब कुछ ठीक रहा तो शाहरुख इस फिल्म में कैमियो करते दिखाई देंगे। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुल प्रीतसिंह भी नजर आएंगी। यह फिल्म 15 मार्च को प्रदर्शित होना प्रस्तावित है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम