न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीरो: ‘बउवा’ ने दिया चौंकाने वाला बयान, असफलता से डरे हुए हैं

तीन बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान काफी उत्साहित हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 4:32:52

जीरो: ‘बउवा’ ने दिया चौंकाने वाला बयान, असफलता से डरे हुए हैं

तीन बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान काफी उत्साहित हैं। लेकिन वे एक बात से डरे हुए भी हैं, जिसने उनको बेचैन कर दिया है। शाहरुख खान सलमान खान की रेस-3 और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बॉक्स ऑफिस कारोबार को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। इस बात ने उन्हें अपनी फिल्म ‘जीरो’ के कारोबार को लेकर भी डरा दिया है। इस वर्ष दर्शकों ने सलमान खान और आमिर खान को पूरी तरह नकार दिया था। अपनी फिल्म के कारोबार को लेकर हाल ही में उन्होंने अपने ये विचार एक पोर्टल के सामने व्यक्त किए।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बातचीत के दौरान यही शंका जाहिर कर दी। उन्होंने कहा, ‘देखिए मैं ये नहीं बदल सकता और अगर मैं कुछ नहीं बदल सकता तो मैं इसके बारे में क्यों सोचूं। अगर लोगों को लगता है कि जीरो मेरे लिए बहुत जरूरी है तो ये उनकी भावना है। भगवान बचाए लेकिन अगर ये फिल्म काम नहीं कर पाई तो फिर क्या होगा। तो शायद मुझे अगले 6-10 महीने तक काम नहीं मिलेगा।’ हालांकि शाहरुख खान ने साफ किया कि इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें अपने काम पर यकीन नहीं है। अभिनेता ने कहा, ‘लेकिन अगर मैं ऐसा सोचूं कि मेरा काम अच्छा है तो मुझे काम मिलता रहेगा।’ शाहरुख ने माना कि बॉक्स ऑफिस जरूरी है। लेकिन फिर भी फिल्म की कहानी उनके लिए ज्यादा मायने रखती है। उन्होंने कहा, ‘कारोबारी दुनिया फिल्म के बिजनेस के बारे में एक अलग राय रखती है और वो उस लिहाज से सही भी है। मैं देखता हूं कि इस फिल्म की स्टोरी क्या है और इसमें क्या नयापन है। ये मेरे लिए ज्यादा जरूरी है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,katrina kaif,anushka sharma,zero movie,zero trailer

फिल्म जीरो, चार फीट से कुछ अधिक कद के मेरठ के रहने वाले बउआ सिंह की कहानी है, जिसे शाहरुख खान ने निभाया है। कहानी बौने की है और उसे मिलने वाले ताने बड़े। वो कुछ करना चाहता है और इस बात से बेफिक्र कि नाम कमाने की राह में कहीं कद आड़े न आ जाए।

जीरो इमोशनल और मसाला कांसेप्ट होने के साथ हाई टेक्नीकल फिल्म है, जिसके जरिये शाहरुख खान को बौने के किरदार में दिखाया गया है। इस फिल्म में वीएफएक्स भरपूर इस्तेमाल किया गया है। अमेरिका में लंबे समय तक शूटिंग की गई है। इन सबको मिला कर फिल्म का बजट 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। शाहरुख खान के अपनी इस फिल्म के वितरण अधिकार 100 करोड़ में बेचे हैं और साथ ही इसके सैटेलाइट, म्यूजिक और डिजिटल अधिकारों को भी 100 करोड़ में बेचा गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने इसके ओवरसीज राइट भी 40 करोड़ में बेचे हैं। इस तरह से उन्होंने अपनी 200 करोड़ की लागत को निकालने के साथ-साथ 40 करोड़ का मुनाफा भी कमा लिया है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,katrina kaif,anushka sharma,zero movie,zero trailer

सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म यू सर्टिफिकेट दिया है। अर्थात् इसे छोटे बच्चे से लेकर बुर्जुग तक देख सकते हैं। फिल्म की अवधि 2 घंटा 43 मिनट है। आजकल इतनी लम्बी फिल्में बनती नहीं हैं लेकिन आनन्द एल राय ने अपने कथानक के साथ किसी प्रकार का तालमेल नहीं किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को 4200 स्क्रीन्स में प्रदर्शित किया जाएगा। आधिकारिक रूप से अभी इसकी स्क्रीन्स की संख्या की घोषणा नहीं की गई है।

फिल्म विश्लेषकों का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग लेते हुए 25 से 30 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान शुरू से ही उत्साहित रहे हैं। उनके लिए बौने का रोल करना चैलेंजिग रहा था। कड़ी मेहनत भी करनी पड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम