न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जीरो’ Movie Review: आनन्द का सराहनीय प्रयास, शाहरुख का शानदार अभिनय, दूसरा हॉफ कमजोर

पिछले दो माह से लगातार चर्चाओं में रही शाहरुख अभिनीत और आनन्द एल राय निर्देशित ‘जीरो (ZERO Movie Review)’ आज सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 21 Dec 2018 2:18:24

‘जीरो’ Movie Review: आनन्द का सराहनीय प्रयास, शाहरुख का शानदार अभिनय, दूसरा हॉफ कमजोर

पिछले दो माह से लगातार चर्चाओं में रही शाहरुख अभिनीत और आनन्द एल राय निर्देशित ‘जीरो (ZERO Movie Review)’ आज सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में बेसब्री थी यह देखने की कि शाहरुख खान बौने के किरदार में क्या करते हैं। तकनीक से बौने बनाए गए शाहरुख खान ने अपने अभिनय से दर्शकों को मोहित किया है। इस मामले में तारीफ करेंगे आनन्द की जिन्होंने अरसे बाद शाहरुख खान से इस तरह का अभिनय करवाया है। यह हिन्दी सिनेमा में पहला मौका है जब पूरी फिल्म का नायक एक बौना है और उसके लिए बॉडी मॉर्फिंग का इस्तेमाल ना करके विशेष तकनीक से उसे बौना बनाया है।

bollywood,Shah Rukh Khan,katrina kaif,anushka sharma,zero,zero movie review,zero,zero box office report

हिन्दी सिनेमा में बेहतरीन फिल्में—तनु वेड्स मनु (दो भागों में), रांझणा और भाग मिल्खा भाग—देने वाले आनन्द एल राय ने साहसिक विषय पर फिल्म बनाई है। इस कथानक को परदे पर उतारना कोई आसान काम नहीं था लेकिन आनन्द इसमें काफी हद तक सफल रहे हैं। उनके द्वारा रचा गया बउआ का किरदार दर्शकों की नजरों में बदतमीज नजर आता है क्योंकि उसके हिस्से में आए संवाद ऐसे हैं। उसकी बदतमीजी के पीछे उसकी स्वयं की कद को लेकर हीन भावना है। इसके बावजूद वे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हैं। इसमें उनका साथ दिया है अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने, जिन्होंने अपने अभिनय और अंदाज से दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोडी है। निर्देशक के तौर पर आनन्द एल राय ने फिल्म के पहले भाग को जबरदस्त बनाया है लेकिन दूसरे भाग में वे कमजोर पड गए हैं। इस भाग में पटकथा कमजोर नजर आती है, जो फिल्म के मध्यान्तर के भाग को सुस्त बनाती है और मध्यान्तर पूर्व दर्शकों के बने इमोशनल जुडाव को भी कमजोर देती है। फिल्म के गीत अच्छे हैं। गीतों को बोल और संगीत के साथ उनका फिल्मांकन दिलकश है। छायाकार मनु आनन्द ने अपने कैमरे का बेहतरीन उपयोग किया है।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बउवा के रूप में शाहरुख खान ने अपने डगमगाते करियर को संवारने का शानदार काम किया है। बउवा सिंह एक ऐसा किरदार है, जिसे आप नफरत के साथ प्यार भी करेंगे। भले ही दर्शकों को बउवा की बातें या हरकतें पसन्द न आए लेकिन उसके किरदार को दर्शक जरूर चाहेंगे ऐसी उम्मीद है। इस फिल्म को बिना किसी झिझक के पूरे परिवार के साथ आनन्द के साथ देखा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम