न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सारे जहाँ से अच्छा’ के लिए शाहरुख ने किया इंकार, फिर अधर में लटकी!

बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा हो रही है कि ‘जीरो’ की असफलता के बाद फरवरी माह में अपनी अगली फिल्म ‘सारे जहाँ से अच्छा’ को शुरू करने जा रहे शाहरुख खान ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 6:41:27

‘सारे जहाँ से अच्छा’ के लिए शाहरुख ने किया इंकार, फिर अधर में लटकी!

बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा हो रही है कि ‘जीरो’ की असफलता के बाद फरवरी माह में अपनी अगली फिल्म ‘सारे जहाँ से अच्छा’ को शुरू करने जा रहे शाहरुख खान ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। हालांकि अभी तक शाहरुख खान के इस फिल्म को छोडऩे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि शाहरुख खान ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है। दूसरी तरफ शाहरुख खान के इस प्रोजेक्ट को छोडऩे के पीछे उनका सेफर नोट पर चलना माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि उनके करीबियों ने उन्हें मनी स्पिनर्स को तरजीह देने पर मजबूर किया है। वह इस तर्क के साथ कि शाहरुख के प्रशंसक उनसे जो चाहते हैं वही फैंस को दिया जाए। फिल्म के प्री प्रोडक्शन से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म में राकेश शर्मा की पूरी जीवनी नहीं दिखायी जाएगी। उनकी पारिवारिक जिन्दगी के साथ, चांद पर जाने की मुहिम को उनकी पत्नी ने कैसे सम्भव किया, यह सब फिल्म में दिखाया जाएगा।

शाहरुख खान के ‘सारे जहाँ से अच्छा’ से पीछे हटने के पीछे कई तर्क दिए जा रहे हैं। दिए जा रहे तर्कों में से तीन तर्क ऐसे जिनके चलते शाहरुख खान के इस फिल्म से पीछे हटने की वजह स्पष्ट होती है।

bollywood,Shah Rukh Khan,sare jahan se accha movie

1. फिल्म की पटकथा केवल राकेश शर्मा और उनकी प्रेरणादायक अन्तरिक्ष यात्रा के बारे में बताती है। ऐसे में शाहरुख खान को यकीन नहीं है कि मसाले के अभाव में सिर्फ अन्तरिक्ष यात्रा का जिक्र अकेले ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्याप्त होगा।

2. जीरो की विफलता के बाद शाहरुख खान फिर से रोमांटिक या एंटी हीरो के तौर पर अपनी वापसी करना चाहते हैं जिसमें कि वे हमेशा उत्कृष्ट रहे हैं। इसी सोच के चलते उन्होंने इस फिल्म के निर्माताओं को अपने निर्णय से अवगत करा दिया है।

3. तीसरा और सबसे बड़ा कारण जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म से किनारा किया है वह यह है कि यह फिल्म वास्तविक जिन्दगी पर आधारित है और शाहरुख खान ऐसे प्रयोग अब नहीं करना चाहते, साथ ही इस विषय में रोमांस नहीं है इसलिए शाहरुख खान ने इसे छोड़ दिया है।

शाहरुख खान से पहले इस फिल्म का प्रस्ताव आमिर खान को दिया गया था, जिन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भर दी थी। लगभग दो वर्ष से ज्यादा समय तक निर्माता आमिर खान की हाँ का इंतजार करते रहे लेकिन वे समय नहीं दे पाए और आखिर में उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया। इसके बाद इस फिल्म का प्रस्ताव शाहरुख खान के पास गया, जिसे उन्होंने पहले न सिर्फ स्वीकार किया अपितु इसकी शूटिंग जो पहले मई माह से प्रारम्भ होने वाली थी, उसे फरवरी माह में शुरू करने की घोषणा और अब उन्होंने भी अचानक से इस फिल्म को छोड़ दिया है।

ऐसा नहीं है कि इस फिल्म का निर्माण कोई छोटा निर्माता कर रहा है। इसे रॉनी स्क्रूवाला बना रहे हैं जिनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘उरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड कारोबार किया है। इस फिल्म से पहले उनकी ‘केदारनाथ’ ने भी भारी सफलता प्राप्त की थी और मार्च माह में उनकी अगली फिल्म ‘सोन चिडिय़ा’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। आम फार्मूला फिल्मों से इतर फिल्मों का निर्माण कर रहे रॉनी स्क्रूवाला को उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म जब कभी बनकर तैयार होगी, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल