न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ी, अभिनय में निखरी सारा अली खान

यह सही है कि बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के मामले में सारा अली खान अपनी प्रतिद्वंद्वी जाह्नवी कपूर से पीछे रह गई हैं लेकिन उन्होंने अभिनय के मामले में पूरी तरह से जाह्नवी कपूर को पीछे छोड़ दिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Dec 2018 4:31:32

बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ी, अभिनय में निखरी सारा अली खान

कल प्रदर्शित हुई सारा अली खान (Sara Ali Khan) की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरूआत की है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस कुछ शंकित नजर आ रहा था। पहले कहा जा रहा था कि यह फिल्म 5-6 करोड़ के मध्य कारोबार करेगी लेकिन इसने आंकड़ा 7 करोड़ के ज्यादा का पार किया। सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत और केदारनाथ टीम को उम्मीद थी कि उनकी फिल्म 9 से 10 करोड़ के मध्य ओपनिंग लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह सही है कि बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के मामले में सारा अली खान अपनी प्रतिद्वंद्वी जाह्नवी कपूर से पीछे रह गई हैं लेकिन उन्होंने अभिनय के मामले में पूरी तरह से जाह्नवी कपूर को पीछे छोड़ दिया है। ‘केदारनाथ’ देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली जुली रही है। फिल्म अच्छी थी या बुरी यह बाद की बात है लेकिन दर्शकों ने सारा अली खान के अभिनय व खूबसूरती को सराहा है। दर्शकों का कहना है कि यह पूरी फिल्म सिर्फ सारा अली खान और इसके छायांकन के लिए याद की जाएगी।

bollywood,sara ali khan,kedarnath,kedarnath box office collection

दर्शकों का मानना है कि सारा अली खान स्क्रीन पर फ्रेश नजर आती हैं और उनके भाव वास्तविकता का अहसास कराते हैं। दर्शकों की जो प्रतिक्रिया हमें मिली है उनमें हर कोई सारा अली खान को आने वाले वक्त की सुपरस्टार बता रहा है। ऐसे में एक बाजी जाह्ववी के हाथ लगी है तो दूसरी बाजी सारा ने मार ली है। इसके अतिरिक्त सारा अली खान के पक्ष में दूसरी बात यह जाती है कि उनकी दूसरी फिल्म दो सप्ताह बाद ही प्रदर्शित होने जा रही है। रणवीर सिंह अभिनीत ‘सिम्बा’ 28 दिसम्बर को आ रही है जिसे लेकर कहा जा रहा है यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12-15 करोड़ का कारोबार करने के साथ ही 100 के आँकडें को छू लेगी। एक ही महीने में दो फिल्मों का लगातार प्रदर्शित होना किसी भी नए सितारे के लिए मायने रखता है। यदि यह दोनों फिल्में सफल हो जाती हैं तो सारा अली खान का करियर जबरदस्त परवान लेगा इसमें कोई शक नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक