न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भंसाली को करना पड़ सकता है इंतजार, बडज़ात्या की फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान खान!

सलमान खान (Salman Khan) अपनी आगामी ईद पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘भारत (Bharat)’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 4:03:52

भंसाली को करना पड़ सकता है इंतजार, बडज़ात्या की फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान खान!

सलमान खान (Salman Khan) अपनी आगामी ईद पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘भारत (Bharat)’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अब वे मार्च माह के अन्तिम दिनों में अरबाज खान (Arbaaz Khan) की सफल फ्रेंचाइजी दबंग के 3रे भाग को शुरू करेंगे जिसका निर्देशन प्रभु देवा (Prabhu Deva) करने जा रहे है। इन दिनों सलमान खान को लेकर बॉलीवुड के दो दिग्गज निर्देशक अपनी अगली फिल्म शुरू करने की योजना बना रहे हैं। यह दो निर्देशक हैं संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और सूरज बडज़ात्या (Sooraj Barjatya)। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) सलमान खान (Salman Khan) अभिनीत फिल्म बनाने की तैयारी लगभग पूरी कर चुके हैं और खबर यह भी है कि सूरज बडज़ात्या भी सलमान खान को पटकथा सुनाने की तैयारी में हैं।

sanjay leela bhansali,sooraj barjatiya,Salman Khan,arbaaz khan,prabhu deva,dabangg 3,race 3,Shah Rukh Khan,zero,devdas,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ‘खामोशी’ के असफल हो जाने के बाद सलमान खान (Salman Khan) ने भंसाली की मदद की और पूंजी निवेशन झामु सुगंध को भंसाली के प्रति आश्वासन दिया। इस तरह से संजय लीला भंसाली ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ का निर्माण किया। भंसाली ने ‘देवदास (Devdas)’ बनाने पर भी सलमान खान से विचार विमर्श किया था, किन्तु उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के ऊपर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को तवज्जो दी, क्योंकि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) उस समय सफल-दर-सफल फिल्म दे रहे थे। अपने गर्दिश के दिनों में भंसाली ने सलमान खान को विशेष भूमिका में लेकर ‘सांवरिया’ सरीखा हादसा रचा।

sanjay leela bhansali,sooraj barjatiya,Salman Khan,arbaaz khan,prabhu deva,dabangg 3,race 3,Shah Rukh Khan,zero,devdas,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) एक बार फिर अपने पहले समर्थक सलमान खान (Salman Khan) के पास लौटे हैं, क्योंकि आज सलमान खान (Salman Khan) सर्वाधिक लोकप्रिय सितारे हैं और इनकी असफल हुई फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से (रेस-3, 166 करोड़) ज्यादा का कारोबार कर जाती है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जीरो (ZERO)’ असफल है, जिसके चलते वे उनके साथ पुन: ‘देवदास (Devdas)’ नहीं बना सकते। सूरज बडज़ात्या (Sooraj Barjatya) और सलमान खान (Salman Khan) के रिश्ते मजबूत हैं। ‘मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya)’ से शुरू हुआ इन दोनों का सम्बन्ध ‘प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Payo)’ तक और मजबूत हुआ है। उन्होंने अपने दादा ताराचंद बडज़ात्या की ‘नदिया के पार’ के रीमेक के रूप में सलमान खान को लेकर बॉक्स ऑफिस पर ‘हम आपके हैं कौन!’ दी है। इस बार सूरज बडज़ात्या सलमान खान के साथ रीमेक नहीं अपितु कुछ नया करने की सोच रहे हैं। ‘भारत’ को पूरा कर चुके सलमान खान अपने भाई अरबाज की ‘दबंग-3 (Dabangg-3)’ करने के लिए तत्पर हैं। अगर सलमान खान (Salman Khan) को संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और सूरज बडज़ात्या (Sooraj Barjatya) में से किसी एक की फिल्म करने की स्थिति बने तो वह सूरज बडज़ात्या (Sooraj Barjatya) को भंसाली पर प्राथमिकता देना पसन्द करेंगे।

sanjay leela bhansali,sooraj barjatiya,Salman Khan,arbaaz khan,prabhu deva,dabangg 3,race 3,Shah Rukh Khan,zero,devdas,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस प्राथमिकता में जहाँ सूरज बडज़ात्या के साथ सलमान खान (Salman Khan) के सम्बन्धों की मजबूती है, वहीं दूसरी ओर सलमान खान की प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से नाराजगी भी एक बड़ी वजह है। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपनी फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेना का मानस बना रहे हैं, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दीपिका पादुकोण (Deepia Padukone) केन्द्रित ‘रामलीला (Ramleela)’ और ‘बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)’ में क्रमश: छोटी और द्वितीय नायिका की भूमिका स्वीकार करके भंसाली को अनुग्रहित किया था। उसी हिसाब को चुकता करने के लिए प्रियंका चोपड़ा को लेने का मन बनाया गया है परन्तु सलमान खान प्रियंका चोपड़ा से खफा हैं, क्योंकि उन्होंने आखिरी समय में ‘भारत (Bharat)’ से स्वयं को अलग कर लिया था। बहरहाल संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और सूरज बडज़ात्या (Sooraj Barjatya) की फिल्मों को लेकर सलमान खान के सामने जो परिस्थितियाँ बन रही हैं, उन्हें देखते हुए हमारा अपना दृष्टिकोण है कि वे सूरज बडज़ात्या की फिल्म को प्राथमिकता देना पसन्द करेंगे। सलमान पहले सूरज की फिल्म शुरू कर सकते हैं और उसके बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म। अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि सलमान किस निर्देशक की फिल्म को कब शुरू करते हैं, क्योंकि दबंग-3 के बाद वे रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की संभावित ‘किक-2 (Kick-2)’ को शुरू करेंगे जो आगामी वर्ष ईद पर प्रदर्शित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम