न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संजय लीला भंसाली का फोन नंबर, फोन पर गालियां देने की हो रही है अपील

करणी सेना के भारी विरोध के चलते पद्मावत गुरुवार को देश के चार राज्यों को छोडक़र समस्त भारत में प्रदर्शित हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jan 2018 10:04:05

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संजय लीला भंसाली का फोन नंबर, फोन पर गालियां देने की हो रही है अपील

करणी सेना के भारी विरोध के चलते पद्मावत गुरुवार को देश के चार राज्यों को छोडक़र समस्त भारत में प्रदर्शित हो गई। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और कमाई के मामले में इस फिल्म ने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ अक्षय, ऋतिक तक को पीछे छोडऩे में कामयाबी प्राप्त की है।

फिल्म निर्माण कम्पनी वॉयकॉम 18 ने जानकारी दी है कि ओपनिंग के दिन इस फिल्म को 10 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह रहा है। भारत में प्रदर्शन के डेढ़ दिन में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली ‘पद्मावत’ विदेशी दर्शकों के बीच भी खासी लोकप्रिय हो गई है। इस फिल्म को 25 जनवरी को आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड और यूके में प्रदर्शित किया गया, जहाँ उसने बम्पर कमाई की शुरूआत की है। इस बात की जानकारी ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी है।

bollywood,sanjay leela bhansali,padmaavat,padmavati,gossips,entertainment

तरण आदर्श ने लिखा है, गुरुवार को पद्मावत ने अन्तरराष्ट्रीय बाजार में काफी शानदार शुरूआत की है। आस्ट्रेलिया में फिल्म ने 1.88 करोड़, न्यूजीलैण्ड में 29.99 लाख और यूके में प्रिव्यू स्क्रीनिंग के दौरान इस फिल्म ने 88.08 लाख की कमाई कर ली है। संजय लीला भंसाली की फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है लेकिन लगता है भंसाली की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

bollywood,sanjay leela bhansali,padmaavat,padmavati,gossips,entertainment

अब उनका फोन नंबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी ने उनका नंबर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया और अपील करने लगा कि उन्हें फोन करके गालियां दी जाएं। देखते-देखते यह नंबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और हर कोई गालियां देने की अपील करने लगा। एक यूजर लिखता है, ‘किसी के पास उस संजय लीला भंसाली का नंबर हो तो सेंड करना साले को समझाना पड़ेगा मान गया तो ठीक वरना अपनी वाली बतानी पड़ेगी फिर जय राजपूताना’ बता दें इस पोस्ट के वायरल होते ही कुछ लोग इसके विरोध में भी आए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ये पोस्ट खबर लिखे जाने तक इस शख्स की फेसबुक वॉल पर नजर आ रही है।

bollywood,sanjay leela bhansali,padmaavat,padmavati,gossips,entertainment

लोग जमकर इस पोस्ट को वायरल कर रहे हैं। बता दें, संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर विवाद फिल्म की शूटिंग के दौरान ही शुरू हो गया था। पहले भंसाली को थप्पड़ मारा गया और फिर सेट पर आग लगा दी गई थी। फिल्म के लिए बनाए गए लाखों के कॉस्ट्यूम जलकर खाक हो गये थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर