26 जनवरी को पद्मावत ने तोड़े रिकॉर्ड, सलमान शाहरुख पीछे

By: Pinki Sat, 27 Jan 2018 11:49:51

26 जनवरी को पद्मावत ने तोड़े रिकॉर्ड, सलमान शाहरुख पीछे

24 जनवरी को प्रदर्शित हुई पद्मावत ने अपने प्रदर्शन के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की कमाई करके 26 जनवरी को प्रदर्शित होकर ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अपना परचम लहरा दिया है।

गणतंत्र दिवस पर कमाई करने वाली फिल्मों पर एक नजर डाले तो पद्मावत से पहले शाहरुख खान की रईस 26.30 करोड़ की कमाई के साथ पहले स्थान पर और सलमान खान की जय हो 25 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर काबिज थी। यह अब दोनों एक स्थान नीचे सरक गई हैं। आइए डालते हैं 26 जनवरी को प्रदर्शित हुई फिल्मों के कारोबार पर—

1. पद्मावत 32 करोड़
2. रईस 26.30 करोड़
3. जय हो 25 करोड
4. अग्निपथ 23 करोड़
5. रेस 20.70 करोड़
6. काबिल 18.67 करोड़
7. एअरलिफ्ट 17.80 करोड़
8. बेबी 14.90 करोड़

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com