न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तारीख को जारी होगा सलमान की ‘भारत’ का नया टीजर, कैटरीना होंगी ‘बॉस’

पिछले वर्ष से लगातार अपनी फिल्म ‘भारत’ को चर्चाओं में रखने में कामयाब रहे सलमान खान अपनी अगली ईद पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म के नए टीजर को दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 16 Jan 2019 1:54:55

इस तारीख को जारी होगा सलमान की ‘भारत’ का नया टीजर, कैटरीना होंगी ‘बॉस’

पिछले वर्ष से लगातार अपनी फिल्म ‘भारत’ को चर्चाओं में रखने में कामयाब रहे सलमान खान अपनी अगली ईद पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म के नए टीजर को दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं। गत वर्ष सलमान खान ने इसका पहला टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया था। अब वे भारत के गणतंत्र दिवस अर्थात् 26 जनवरी को ‘भारत’ का दूसरा टीजर जारी करने जा रहे हैं।

bollywood,Salman Khan,katrina kaif,bharat,bharat movie,bharat teaser

मीडिया में जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार सलमान खान की इस फिल्म के टीजर को एडिट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनका यह टीजर बेहद धमाकेदार होने वाला है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि इस फिल्म के दूसरे टीजर को सलमान खान के जन्म दिन के मौके पर जारी किया जाएगा लेकिन फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने जानकारी दी कि इस फिल्म के टीजर को खास मौके पर प्रदर्शित किया जाएगा। अली ने ट्वीटर के जरिए कहा था कि, ‘सलमान के सभी फैंस से कहना चाहूंगा कि आप लोग निराश मत होइए। हमने मिलकर फैसला लिया था कि फिल्म ‘भारत’ से जुडी किसी भी चीज को हम भाई के बर्थडे पर रिलीज नहीं करेंगे, हम अभी भी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। नए साल में नई फिल्म की बात करेंगे, नाम भारत है, डेट भी स्पेशल होगी।’

bollywood,Salman Khan,katrina kaif,bharat,bharat movie,bharat teaser

सलमान की ‘बॉस’ के रूप में कैटरीना कैफ

कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ के आधिकारिक रीमेक में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। सलमान खान के साथ 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आ चुकी कैटरीना कैफ को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म में उतना ही स्पेस दिया गया है जितना सलमान खान को मिला है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी कहा है कि उन्होंने एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में भी कैटरीना को फिल्म की आवश्यकता के अनुरूप स्पेस दिया था और अब ‘भारत’ में भी वे सलमान खान के बराबर दिखायी देंगी। इसके साथ ही यह जानकारी भी मिली है कि कैटरीना कैफ ‘भारत’ में सलमान खान की ‘बॉस’ के रूप में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम