न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वतंत्रता दिवस पर सलमान खान ने जारी किया 'भारत' का टीजर, कहा - 'कुछ रिश्ते ज़मीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनो थे'

'भारत' पहले दिन से ही खबरों में हैं। ऐसे में अब स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर सलमान खान ने अपने बैनर के तले बन रही इस फिल्‍म का टीजर आज रिलीज किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Aug 2018 2:33:23

स्वतंत्रता दिवस पर सलमान खान ने जारी किया 'भारत' का टीजर, कहा - 'कुछ रिश्ते ज़मीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनो थे'

सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'भारत' की शुटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का पहला शिड्यूल कुछ समय पहले ही मुंबई में पूरा हुआ था। इस शिड्यूल में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी के भी सीक्वेंस थे और दोनों ने साथ में इसकी शूटिंग खत्म की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले शिड्यूल में सर्कस के सीन्स की शूटिंग हुई है और साथ ही एक गाना भी शूट किया गया है। इस गाने को काफी बड़े स्तर पर शूट किया गया था क्योंकि गाने में करीब 500 बैकग्राउंड डांसर्स ने हिस्सा लिया है। वही अब इस फिल्म का दूसरा शिड्यूल माल्टा में शुरू हो गया है। 'भारत' साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिन्दी रीमेक है। फिल्म 'ओड टू माई फादर' में 1950 से लेकर 2014 तक के समय को एक आम नागरिक के नजरिए से बड़े परदे पर पेश किया गया था। फिल्म 'भारत' में भी कुछ ऐसा ही दिखाया जाएगा, जिसमें सलमान खान के किरदार के माध्यम से आजादी के बाद से लेकर अब तक का समय बड़े परदे पर दिखाया जाएगा।

'भारत' पहले दिन से ही खबरों में हैं। ऐसे में अब स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर सलमान खान ने अपने बैनर के तले बन रही इस फिल्‍म का टीजर आज रिलीज किया है। इस टीजर में यूं तो फिल्‍म की कोई झलक नहीं दिख रही हैं, लेकिन सलमान खान की आवाज में फिल्‍म का मूल संदेश सुनाई दे रहा है।

टीजर में सलमान खान कहते सुनाई दे रहे हैं, 'बाबूजी कहते थे, कुछ रिश्‍ते जमीन से होते हैं और कुछ रिश्‍ते खून से। मेरे पास दोनों ही थे।' इस फिल्‍म का निर्देशन अली अब्‍बाज जफर कर रहे हैं। इसे सलमान खान के जीजा अतुल अग्‍निहोत्री और भूषण कुमार प्रोड्यूज कर रहे हैं। यह फिल्‍म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

bollywood,Salman Khan,bharat,bharat teaser,bharat movie

सलमान खान हमेशा अपने फैंस को सरप्राइज देते रहते हैं ऐसे में आजादी के जश्न के दिन का मजा दोगुना करने के लिए ‘भाईजान’ ने इस टीजर वीडियो को जारी करने का फैसला किया।

बता दें कि इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। अली अब्बास जफर और सलमान खान मिलकर हमें पहले ही ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली है। याद दिला दें कि कैटरीना से पहले इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा करने वाली थीं लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ ही दिन पहले अचानक वो इस प्रोजेक्ट से आउट हो गई और उनकी जगह एंट्री हो गई कैटरीना कैफ की। अब इसके बाद फिल्म की शूटिंग तेजी से जारी है और ये फिल्म साल 2019 की ईद पर रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक