न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

200 करोड़ की लागत, 3सौ करोड़ी निर्देशक, क्या मिलेगी सफलता!

सोमवार रात 9 बजे निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विट के जरिये जानकारी दी है कि उनकी अगली फिल्म ‘भारत’ का प्री प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 17 Apr 2018 12:20:35

200 करोड़ की लागत, 3सौ करोड़ी निर्देशक, क्या मिलेगी सफलता!

सोमवार रात 9 बजे निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विट के जरिये जानकारी दी है कि उनकी अगली फिल्म ‘भारत’ का प्री प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है। ‘भारत’ फिल्म की तैयारियों को लेकर हम पूरे जोश में हैं। फिलहाल सलमान खान अपनी अगली ईद रिलीज रेस-3 में व्यस्त हैं। इससे फ्री होते ही वे ‘भारत’ [ 'भारत': ईद पर फिर असफल हो सकते हैं सलमान खान, बदलना होगा नाम ! ] का काम शुरू कर देंगे। सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले यह दोनों ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में काम कर चुके हैं। समाचारों में कहा जा रहा है कि यह सलमान खान के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। इसे 200 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। यह फिल्म 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म में सलमान खान 17 साल के युवा से लेकर 70 वर्ष के बुर्जुग आदमी तक का किरदार अदा करेंगे।

bollywood,Salman Khan,bharat,bharat movie,bharat films,bharat songs,download bharat,race 3,race 3 trailer,race 3 songs,download race 3

सब कुछ सही है लेकिन शंका है तो सिर्फ इस बात की कि क्या दर्शक सलमान खान को बुर्जुग व्यक्ति के रूप में देखना पसन्द करेगा। अब तक सलमान खान को दर्शकों ने रफ टफ में पसन्द किया है। इसके अतिरिक्त 200 करोड़ की लागत से बन रही इस फिल्म की कमाई को लेकर भी संशय व्यक्त किया जा रहा है। सलमान खान सफलता की गारंटी हैं लेकिन उनकी फिल्म की अधिकतम कमाई 340 करोड़ (टाइगर जिंदा है) तक रही है। ऐसे में 200 करोड़ की लागत वाली फिल्म को कम से कम अपनी लागत निकालने के लिए 350 करोड़ के आंकड़े को पार करना होगा।

bollywood,Salman Khan,bharat,bharat movie,bharat films,bharat songs,download bharat,race 3,race 3 trailer,race 3 songs,download race 3

बताया जा रहा है कि सलमान खान को लेकर अली अब्बास जफर ने जिस अंदाज में ‘भारत’ की पटकथा लिखी है उसमें एक्शन नहीं के बराबर और भावनाओं का तीव्र ज्वार है। अर्थात् दर्शकों को नरम दिल सलमान खान नजर आएंगे। सलमान खान ने जब ‘ट्यूबलाइट’ में अपनी इमेज से छेड़छाड़ की तो क्या नतीजा रहा था। फिल्म अपनी लागत वसूलने में असफल रही। ऐसे में क्योंकर यह उम्मीद की जाए कि दर्शक सलमान खान को इस रूप में पसन्द करेंगे। हालांकि अली अब्बास जफर अच्छे लेखक हैं। वे जानते हैं कि सलमान खान को किस रूप और किस अंदाज में पेश करने से वह सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने ‘सुल्तान’ में सलमान खान का भिन्न रूप दर्शकों से परिचित कराया था। उसमें भी भावनाओं का तीव्र ज्वार था। आपसी रिश्तों की गहराई थी और पटकथा में मास अपील थी। ऐेसे में अभी से ‘भारत’ की सफलता व असफलता पर चिंतन करना बेमानी है। हिन्दी सिने दर्शक अब परिपक्व हो चुका है वह सपनों की दुनिया से बाहर आकर जमीनी हकीकत के चरित्रों को पसन्द कर रहा है ऐसे में वह क्योंकर ‘भारत’ को पसन्द नहीं करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक