न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेब फिल्मों से प्रभावित हुए शंकर, ऋतिक संग बनाएंगे ‘वेब सीरीज’

दक्षिण भारत के ख्यातनाम निर्देशक एस.शंकर इन दिनों कमल हासन को लेकर फिल्म ‘इंडियन-2’ का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म के अतिरिक्त उन्होंने एक और पटकथा पर काम पूरा कर लिया है जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन से सम्पर्क किया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 5:25:16

वेब फिल्मों से प्रभावित हुए शंकर, ऋतिक संग बनाएंगे ‘वेब सीरीज’

दक्षिण भारत के ख्यातनाम निर्देशक एस.शंकर इन दिनों कमल हासन को लेकर फिल्म ‘इंडियन-2’ का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म के अतिरिक्त उन्होंने एक और पटकथा पर काम पूरा कर लिया है जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन से सम्पर्क किया है। शंकर इससे पहले भी ऋतिक रोशन को अपनी फिल्मों का प्रस्ताव दे चुके हैं लेकिन हर बार उन्होंने शंकर को मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि शंकर की इस पटकथा पर एक फिल्म निर्माता कम्पनी सहमत हो गई है लेकिन वह इसे फिल्म के बजाय वेब सीरीज के रूप में बनाना चाहती है। शंकर को हिन्दी भाषी दर्शक उनकी फिल्में 2.0, रोबोट, नायक, हिन्दुस्तानी के निर्देशक के रूप में जानते हैं।

कहा जा रहा है कि शंकर ने ऋतिक को एक प्रोजेक्ट का ऑफर दिया है और यह फिल्म न होकर वेब सीरीज होगी। यदि ऋतिक रोशन उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो यह उनका डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू होगा। कहा जा रहा है कि शंकर इसे फिल्म के रूप में बनाना चाहते हैं, लेकिन वेब स्ट्रीमिंग कम्पनी ने इसे वेब सीरीज में बनाने का प्रस्ताव शंकर को दिया। चूंकि इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा है, जिसे देखते हुए शंकर ने इसे वेब सीरीज में बनाना तय किया है। उन्हें बस ऋतिक रोशन की हां का इंतजार है।

bollywood,s shankar,Hrithik Roshan,s shankar web series

ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का मूडी कलाकार कहा जाता है। उनके मूड में होता है तो वे फिल्मों को साइन करते हैं वरना अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी जिन्दगी बिताना उन्हें ज्यादा अच्छा लगता है। इस वर्ष उनकी एक मात्र ‘सुपर 30’ का प्रदर्शन पहले 25 जनवरी को होना तय था लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते अब इस फिल्म को जुलाई के मध्य में प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म के अतिरिक्त वे इन दिनों यशराज बैनर की एक अनाम फिल्म टाइगर श्रॉफ के साथ कर रहे हैं जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द कर रहे हैं जो ऋतिक को लेकर इससे पहले बैंग-बैंग का निर्देशन कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि उनकी यह फिल्म 2 अक्टूबर के मौके पर प्रदर्शित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम