न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर और दिशा ने जुदा की अपनी राहें! ये नई एक्ट्रेस हो सकती हैं वजह!

बॉलिवुड में नए रिश्तों का जुड़ना और पुरानों का टूटना एक आम बात है। इसी कड़ी में अगला नाम जुड़ा है टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का भी जुड़ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Sep 2018 1:07:48

टाइगर और दिशा ने जुदा की अपनी राहें! ये नई एक्ट्रेस हो सकती हैं वजह!

बॉलिवुड में नए रिश्तों का जुड़ना और पुरानों का टूटना एक आम बात है। इसी कड़ी में अगला नाम जुड़ा है टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का भी जुड़ गया है। टाइगर श्रॉफ Tiger Shroff और दिशा पटानी Disha Patani लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों एक्टर्स ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया लेकिन अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह दोनों स्टार्स अब एक दूसरे से अलग हो गए हैं। खबर है कि दिशा इन दिनों टाइगर से नाराज चल रही हैं जिसकी वजह नई एक्ट्रेस से बढ़ती नजदीकियां है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया है। कहा जा रहा है कि दिशा इन दिनों किसी और के साथ बिजी हैं तो वहीं टाइगर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की को-स्टार तारा सुतारिया से नजदीकियां बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से इन दोनों स्टार्स ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक अब इन दोनों स्टार्स ने सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अगर यह खबर सही है तो यह एक बड़े झटके जैसा हैै।

bollywood,baaghi 2,tiger shroff,disha patani,breakup,bollywood breakup

बता दे, डांस पार्टनर से लेकर मूवी को-स्टार तक इन दोनों के बीच हमेशा अच्छी केमिस्ट्री देखी गई है, फिर चाहे ऑनस्क्रीन की बात हो या ऑफस्क्रीन की। हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुल कर बात नहीं की। लेकिन इन दोनों का कई मौकों पर साथ दिखना कुछ और ही कहानी कहता था। इन्हें अक्सर डिनर डेट पर तो कभी किसी इवेंट पर देखा जाता रहा है। जब टाइगर और दिशा का पहला म्यूज़िक विडियो रिलीज़ हुआ उसी वक्त से इनके फैंस को इनकी केमिस्ट्री का अंदाज़ा लग गया था। लेकिन बात अगर इनके बीच की अनबन की है तो यह थोड़ा अजीब तो लग ही रहा। ऐसा कहने के पीछे मुख्य कारण है कि इन दोनों ने इस साल ही एक ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाग़ी 2' में साथ काम किया था।

bollywood,baaghi 2,tiger shroff,disha patani,breakup,bollywood breakup

आपको याद हो तो अभी कुछ दिन पहले ही दिशा पाटनी और रितिक रोशन के बीच भी कुछ अनबन की खबर आई थी। जिसके मुताबिक यह कहा जा रहा था दिशा ने एक फिल्म प्रॉजेक्ट से इस लिए खुद को अलग कर लिया था क्योंकि रितिक रोशन उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि बाद में दिशा ने इन बातों को बेबुनियाद करार दिया था।

काम की बात करें तो दिशा पटानी सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी तो वहीं टाइगर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा अनन्या पांडे और तारा सुतारिया भी लीड रोल में है। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक