न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ के कारोबार में तीसरे सप्ताह में आई गिरावट, प्रदर्शित फिल्मों का पड़ा प्रभाव

पिछले दो सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ के कारोबार में तीसरे सप्ताह में प्रवेश करते ही ब्रेक लग गए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 12 Jan 2019 5:00:07

‘सिम्बा’ के कारोबार में तीसरे सप्ताह में आई गिरावट, प्रदर्शित फिल्मों का पड़ा प्रभाव

पिछले दो सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ के कारोबार में तीसरे सप्ताह में प्रवेश करते ही ब्रेक लग गए हैं। तीसरे सप्ताह के पहले दिन अर्थात् शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.60 करोड का कारोबार किया है। यह शुक्रवार को प्रदर्शित हुई दो फिल्मों ‘उरी’ और ‘द एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर’ का असर दिख रहा है। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरूआत करते हुए क्रमश: 8.20 करोड़ और 4.50 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। सिम्बा ने 2.60 करोड़ के कारोबार के साथ अब तक कुल 215.03 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

bollywood,rohit shetty,ranveer singh,simmba,simmba box office collection

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म ‘सिम्बा’ की कमाई में तीसरे सप्ताह ‘उरी’ और ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की वजह से गिरावट देखने को मिली है। दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन अच्छा कारोबार किया है, जिसका ‘सिम्बा’ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहेगा और ‘सिम्बा’ की कमाई में बड़ी उछाल देखने को नहीं मिलेगी।

bollywood,rohit shetty,ranveer singh,simmba,simmba box office collection

गौरतलब है कि अब तक अजय देवगन के साथ एक्शन फिल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी ने पहली बार रणवीर सिंह के साथ ‘सिम्बा’ नामक एक्शन फिल्म बनाई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने पहले 12 दिनों के सफर में 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली थी। 15 दिन में इस फिल्म ने 215 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया है। अभिनेता अजय देवगन ने ‘सिम्बा’ को रोहित शेट्टी की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया था। इस फिल्म में अजय देवगन का ‘सिंघम’ के रूप में जबरदस्त कैमियो है, जिसने रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ के रूप में हुई एंट्री से ज्यादा तालियां अपने प्रवेश के दौरान पाई थीं। दर्शकों ने सिंघम के रूप में अजय देवगन को खासा सराहा है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम