न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुपम खेर के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूम रहे है ऋषि कपूर, वीडियो शेयर कर लिखा- 'मैं एकदम केयर फ्री हूं!'

अब ऋषि कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने अभिनेता अनुपन खेर के साथ मेडिसन एवेन्यू की सड़कों पर बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Oct 2018 1:53:32

अनुपम खेर के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूम रहे है ऋषि कपूर, वीडियो शेयर कर लिखा- 'मैं एकदम केयर फ्री हूं!'

इरफान खान और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के बाद अब ऋषि कपूर भी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वैसे अभी कुछ साफ नहीं हुआ है कि उनको क्या बीमारी है। सितंबर के आखिरी हफ्ते में ऋषि ने ट्वीट करके बताया था कि, वो अपना इलाज कराने के लिए बाहर जा रहे है और लोगों से यह अपील भी की थी कि उनकी सेहत को लेकर खुद कुछ भी अंदाजा न लगाएं। अब ऋषि कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने अभिनेता अनुपन खेर के साथ मेडिसन एवेन्यू की सड़कों पर बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर ने लिखा- ‘मैनहटन में अपने दोस्त के साथ घूमने में ऐसा लग रहा है जैसे कि मैं एकदम केयर फ्री (खेर फ्री) हूं’।

बता दे, ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी हैं। अभी हमें नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। यहां तक कि ऋषि को भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के मेडिकल टेस्ट्स होने की प्रक्रिया भी शुरु नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसे अडवांस स्टेज का कैंसर हो चुका है। ऋषि को शांति से सारे टेस्ट्स कराने दीजिए और उसके बाद जो भी रिज़ल्ट आएगा हम जरूर सबको इसकी जानकारी देंगे।'

bollywood,rishi kapoor,anupam kher,new york

बता दें कि हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर को निधन हो गया। वो 87 साल की थीं और उन्हें पिछले एक महीने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सुबह 5 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया जिससे उनका निधन हो गया। कृष्णा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मां कृष्णा की अर्थी के आगे-आगे बड़े बेटे रणधीर कपूर कलश लेकर चल रहे थे। करीना भी उनके साथ थीं। बता दें कि ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए। वहीं, बॉलीवुड के बड़ी-बड़ी हस्तियां कृष्णा कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंची।

रणधीर कपूर ने इकोनॉमिक्स टाइम्स को बताया कि, ‘हमें नहीं पता कि उनको क्या बीमारी है, बल्कि ऋषि खुद नहीं जानते कि, उनको क्या हुआ है। अभी कोई टेस्ट भी नहीं हुए हैं, तो लोग कैसे अंदाजा लगा रहे हैं। पहले टेस्ट हो जाने दीजिए, रिजल्ट आ जाने दीजिए, फिर सब को पता चल ही जाएगा’।

बता दें कि बॉलीवुड बबल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि कपूर को थर्ड स्टेज का कैंसर हुआ है। इस का बात का खुलासा कपूर फैमिली के एक करीबी सदस्य ने किया है। कैंसर के अलावा ऋषि को कमर में दर्द की भी बड़ी शिकायत है इसलिए उनके कैंसर के इलाज में बड़ी सावधानी बरती जा रही है। रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर एक्ट्रेस जूही चावला के साथ किसी फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे जिसे रोक दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल