न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘स्ट्रीट डांसर’ के नाम से बनेगी रेमो की फिल्म, श्रद्धा कपूर व नोरा फतेही हुई शामिल

गत एक वर्ष से चर्चाओं में रही निर्देशक रेमो डिसूजा की डांस फिल्म के नाम के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि उसका नाम ‘स्ट्रीट डांसर’ रखा गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 06 Jan 2019 6:28:51

‘स्ट्रीट डांसर’ के नाम से बनेगी रेमो की फिल्म, श्रद्धा कपूर व नोरा फतेही हुई शामिल

गत एक वर्ष से चर्चाओं में रही निर्देशक रेमो डिसूजा की डांस फिल्म के नाम के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि उसका नाम ‘स्ट्रीट डांसर (Street Dancer)’ रखा गया है। हमारा अनुमान है कि यह नाम गोविन्दा अभिनीत ‘झूठा इल्जाम’ के लोकप्रिय गीत ‘आई एम ए स्ट्रीट डांसर’ से लिया गया है। खैर जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार इस फिल्म की पहले शूटिंग शेड्यूल को बिना किसी नायिका के शूट किया जा रहा है, जिसमें एक गीत का फिल्मांकन होना भी है। अब जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार इस फिल्म में नायिका के तौर पर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) को शामिल कर लिया गया है।

bollywood,remo dsouza,street dancer,varun dhawan,shraddha kapoor,nora fatehi

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘अक्टूबर’ और ‘सुई धागा’ जैसी फिल्मों देने वाले वरुण धवन इस वर्ष कई फिल्मों में व्यस्त रहेंगे, एक तरफ जहाँ वे रेमो की फिल्म करेंगे, वहीं दूसरी ओर वे करण जौहर के बैनर तले बन रही ‘कलंक’ और ‘रणभूमि’ में नजर आएंगे। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित ‘स्ट्रीट डांसर’ में पहले कैटरीना कैफ को अनुबंधित किया गया था, लेकिन उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में व्यस्त रहने के चलते इस फिल्म से किनारा कर लिया। वैसे कैटरीना के फिल्म छोडने के पीछे सलमान खान को बताया जा रहा है, क्योंकि रेमो निर्देशित उनकी फिल्म ‘रेस-3’ इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। ऐसे में वे नहीं चाहते थे कि कैटरीना रेमो की फिल्म में काम करें।

bollywood,remo dsouza,street dancer,varun dhawan,shraddha kapoor,nora fatehi

खैर, अब सुनने में आ रहा है कि निर्माताओं ने कैटरीना की जगह फिल्म में श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही नजर आएंगी। फिल्म से जुडे एक सूत्र ने जानकारी दी है कि, ‘हां श्रद्धा और नोरा दोनों को ही फिल्म के लिए साइन किया गया है। अभी फिलहाल दोनों के रोल के बारे में ज्यादा जानकारी सामने तो नहीं आई है लेकिन जैसा कि ये एक डांस फिल्म है तो हो सकता है कि दोनों ही अपने डांस मूव्स का जलवा दिखाए।’ अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रद्धा इसमें एक भारतीय डांसर की भूमिका में नजर आ सकती हैं तो वहीं नोरा फिल्म में इंटरनेशनल डांसर की भूमिका में दिख सकती हैं।

बात करें श्रद्धा कपूर के वर्तमान की तो इन दिनों वे नितेश तिवारी की फिल्म ‘छिछोरे’ के साथ प्रभास अभिनीत ‘साहो’ में व्यस्त हैं। इन फिल्मों के साथ ही उन्होंने साइना नेहवाल की बॉयोपिक की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन फिलहाल वह होल्ड पर है। वहीं नोरा फतेही सलमान खान अभिनीत ‘भारत’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नोरा फतेही गत वर्ष ‘सत्यमेव जयते’ के गीत ‘दिलबर दिलबर. . . .’ के कारण खासी चर्चाओं में रह चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम