न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2018: ‘सिम्बा’ टॉप टेन में, रेस-3 को पछाडा, नजर अब 250 करोड पर

गत 28 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ पिछले आठ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 6:29:05

वर्ष 2018: ‘सिम्बा’ टॉप टेन में, रेस-3 को पछाडा, नजर अब 250 करोड पर

गत 28 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ पिछले आठ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताह के पहले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस तरह यह अब तक 160 करोड के आंकडे को पार कर चुकी है। इस गति से यह फिल्म कारोबार कर रही है उसे देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि यह फिल्म गुरुवार तक 250 करोड के आंकडे को पार कर जाएगी।

वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुई फिल्न्मों में इसने स्वयं को सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की सूची में 3रे स्थान पर पहुँचा दिया है। पहले सप्ताह हुए फिल्म के कुल कारोबार के आंकडों से इस फिल्म ने सलमान खान की ‘रेस 3’ को पीछे कर दिया है। पहले नंबर पर जहाँ इस सूची में रणबीर कपूर की ‘संजू’ (202.51 करोड) काबिज है, तो दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की ही ‘पद्मावत’ (166.50 करोड) मौजूद है। जबकि तीसरा नंबर दोबारा रणवीर सिंह ने (सिम्बा 150.81 करोड) अपने ही नाम कर लिया है।

आइए डालते हैं एक नजर वर्ष 2018 में प्रदर्शित और सफल हुई उन फिल्मों पर जिन्होंने पहले सप्ताह में शानदार कमाई की—

bollywood,ranveer singh,simmba,rohit shetty,race 3

1. संजू—202.51 करोड रुपये
2. पद्मावत—166.50 करोड रुपये
3. सिम्बा—150.81 करोड रुपये
4. रेस 3—145 करोड रुपये
5. 2.0—139.75 करोड रुपये
6. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान—134.59 करोड रुपये
7. बागी 2—112.85 करोड रुपये
8. गोल्ड—88.90 करोड रुपये
9. सत्यमेव जयते—73.50 करोड रुपये
10. बधाई हो—66.10 करोड रुपये

फिल्म के शानदार आंकडों को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि रोहित शेट्टी की यह फिल्म इस सप्ताह के 7वें दिन अर्थात् गुरुवार तक 250 करोड रुपये का आंकडा छू सकती है। इसका सबसे बडा कारण यह है कि यह अब तक 161 करोड का कारोबार कर चुकी है और इस सप्ताह कोई दूसरी हिन्दी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है, जिसके चलते दर्शकों को सिर्फ इसे ही देखने का मौका मिलेगा। ऐसे में यह फिल्म आसानी से 90-100 करोड रुपये और जुटा लेगी। शुक्रवार को इसने जिस तरह से कमाई की उससे देखते हुए लग रहा है कि यह दूसरे वीकेंड में 35 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम