न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ पर भारी ‘सिंघम’, बिगड़ा रणवीर का मूड

रणवीर सिंह करण जौहर (Karan Johar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से इस बात को लेकर नाराज हैं कि ट्रेलर में उनसे ज्यादा अजय देवगन (Ajay Devgn) को तरजीह दी गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 7:54:36

‘सिम्बा’ पर भारी ‘सिंघम’, बिगड़ा रणवीर का मूड

वर्ष 2018 के अन्तिम शुक्रवार को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) निर्देशित ‘सिम्बा (Simmba)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है, जो कि तमिल फिल्म ‘टेम्पर’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म की दो साल से चर्चाएं चल रही हैं। गत वर्ष इसकी घोषणा के साथ ही इसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा कर दी गई थी। क्रिसमिस वीक के दौरान प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी ऐसी उम्मीद बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों को है। इस फिल्म का ओपनिंड डे पर कारोबार 12 करोड़ के आसपास माना जा रहा है। वैसे जैसे-जैसे इसके प्रदर्शन दिन नजदीक आ रहे हैं, कहा जा रहा है कि यह प्रदर्शन दिन पर बड़ी ओपनिंग लेते हुए लगभग 17-18 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

एक तरफ जहाँ इसके कारोबार को लेकर चर्चाएँ हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर इसके ट्रेलर जारी होने के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के नाराज होने के समाचार आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह करण जौहर (Karan Johar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से इस बात को लेकर नाराज हैं कि ट्रेलर में उनसे ज्यादा अजय देवगन (Ajay Devgn) को तरजीह दी गई है। ट्रेलर की शुरूआत अजय देवगन के संवाद के साथ होती है और ट्रेलर का अंत अजय देवगन की शानदार एंट्री के साथ होता है, जिससे दर्शकों की नजरों में वे रणवीर सिंह पर भारी पड़ गए हैं। जिस अंदाज में ट्रेलर में अजय देवगन को रोहित शेट्टी ने पेश किया है उससे दर्शकों को यह उम्मीद बंधी है कि फिल्म में अजय देवगन के शानदार एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। इसी बात ने रणवीर सिंह को नाराज कर दिया है।

bollywood,ranveer singh,rohit shetty,karan johar,simmba,simmba trailer launch,ajay devgn

ट्रेलर में जिस अंदाज में अजय देवगन की एंट्री दिखायी गई है उससे स्पष्ट है कि फिल्म का क्लाइमैक्स जोरदार होगा। इस दृश्य के दौरान दर्शकों को अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ जबरदस्त एक्शन सीक्वंस देखने को मिलेगी। अजय देवगन की एंट्री बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भारी पड़ेगी। जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 125-150 करोड़ का कारोबार करने में सफल होती वही फिल्म अब 200 करोड़ के आंकड़ें को आसानी से छूने में सफल होगी।

इस ट्रेलर की सबसे खास बात अजय देवगन रहे। जब फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग शुरू हुई थी तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रोहित शेट्टी इसमें अजय देवगन के ‘सिंघम’ अवतार की भी एंट्री कराएंगे। ट्रेलर में यह साफ-साफ देखने को मिला। ‘सिम्बा’ का ट्रेलर जहां खत्म होता है, उससे बस चंद सेकेंड पहले ‘सिंघम’ दीवार को तोड़ते हुए अपने गाड़ी से एंट्री मारते हैं जिसके बाद सभी गुंडों की सांसे थम जाती हैं।

bollywood,ranveer singh,rohit shetty,karan johar,simmba,simmba trailer launch,ajay devgn

इस फिल्म में अमृता सिंह (Amrita Singh) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी नजर आएंगी। वे सिम्बा की प्रेमिका के रूप में हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ है जो 7 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। सारा अली खान ‘सिम्बा’ में ‘बबली गर्ल’ के रूप में दिखाई दे रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल