न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘83’ से जुड़े पंजाबी स्टार एमी विर्क, तेज गेंदबाज की भूमिका में आएंगे नजर

पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म के लिए स्टार कास्ट का चयन किया जा रहा है। 15 खिलाडिय़ों की टीम के लिए अभी तक सिर्फ दो ही नाम सामने आ पाए हैं, जिनमें से एक कपिल देव का किरदार निभाएंगे और एक श्रीकांत की भूमिका में नजर आएगा

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 23 Jan 2019 1:24:04

‘83’ से जुड़े पंजाबी स्टार एमी विर्क, तेज गेंदबाज की भूमिका में आएंगे नजर

पिछले दो साल से अपनी अगली फिल्म ‘83’ के लिए चर्चा में रह रहे निर्देशक कबीर खान की महत्त्वाकांक्षी यह फिल्म इस वर्ष मई माह में शुरू होने जा रही है। 1983 के विश्व कप पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह तत्कालीन टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। कल ही इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि की घोषणा की गई है। रिलायंस द्वारा ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है इस फिल्म को आगामी वर्ष 10 अप्रैल को प्रदर्शित किया जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म के लिए स्टार कास्ट का चयन किया जा रहा है। 15 खिलाडिय़ों की टीम के लिए अभी तक सिर्फ दो ही नाम सामने आ पाए हैं, जिनमें से एक कपिल देव का किरदार निभाएंगे और एक श्रीकांत की भूमिका में नजर आएगा। लेकिन ताजा जानकारी जो इस फिल्म के निर्माताओं ने जारी की है उसके अनुसार इस फिल्म में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पंजाबी सिने स्टार एमी विर्क को साइन किया गया है। एमी विर्क फिल्म में तेज गेंदबाज बलविंदर संधू का किरदार अभिनीत करेंगे, जिन्होंने विश्व कप के फाइनल मैच में सबसे यादगार गेंद डालते हुए वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज को आउट करने में सफलता प्राप्त की थी। यही वो गेंद थी जिसके बलबूते पर भारत ने विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया था।

bollywood,ranveer singh,kabir khan,kabir khan 83,ammy virk,83 release date,kapil dev,83 film,83 film release date,83 movie

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन दिनों रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं और जो कोच उन्हें क्रिकेट के विभिन्न पहलुओं को समझा रहे हैं, उनमें से एक खुद बलविंदर सिंह संधू हैं। कुछ दिनों पूर्व ही रणवीर सिंह ने उनके साथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस फिल्म को चार माह के—मई से अगस्त तक—लम्बे एक ही शेड्यूल में पूरा किया जाएगा।

फिल्म के निर्माताओं में जुडे मधु मेंटेना पंजाबी स्टार अम्मी विर्क को अपनी फिल्म से जोडक़र काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। मंटेना ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हम फिल्म की सच्ची भावना के साथ भारत भर के फिल्म उद्योगों के कलाकारों को टीम इंडिया के खिलाडिय़ों की भूमिका में लेने के लिए प्रयासरत हैं। एमी विर्क का जुडऩा इसी मुहिम का नतीजा है। कबीर खान द्वारा निर्देशित, स्पोट्र्स फिल्म भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना में से एक को प्रकाश में लाएगी। फिल्म को रियल एस्टेट में शूट किया जाएगा। तत्कालीन कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप की पहली जीत दिलाई, 1983 का विश्व कप क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में सबसे ज्यादा चलने वाली घटनाओं में से एक होगा। जहां रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे, वहीं फिल्म को एक मजबूत सपोर्ट कास्ट का समर्थन मिलेगा। अन्य क्रिकेट खिलाडिय़ों की कास्ट जल्द ही घोषित की जाएगी।

रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और मधु मंटेना द्वारा निर्मित, विष्णु इंदुरी और कबीर खान निर्देशित फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम