न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ranveer-Deepika Wedding : सी-प्लेन से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा, मीडिया से बचने के लिए किया ऐसा, देखे तस्वीरें

बॉलिवुड की पॉप्युलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंबे इंतजार के बाद शादी ( Deepika-Ranveer Marriage ) के बंधन में बंध चुके हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Nov 2018 8:27:54

Ranveer-Deepika Wedding : सी-प्लेन से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा, मीडिया से बचने के लिए किया ऐसा, देखे तस्वीरें

बॉलिवुड की पॉप्युलर जोड़ी दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) लंबे इंतजार के बाद शादी ( Deepika-Ranveer Marriage ) के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 14 नवंबर को अपनी शादी कोंकणी तरीके से रचाई। इस भव्य शादी समारोह की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। हालांकि दोनों को मीडिया की नजरों से बचाने के लिए काफी जतन किए गए। दोनों छतरी के पीछे छिपकर वेन्यू में दाखिल हुए और वैसे ही वहां से बाहर निकले। सोशल मीडिया पर जो फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं उनमें दीपिका और रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा है।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage photos,deepika ranveer marriage photos

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दूल्हा बने रणवीर सिंह बारातियों के साथ पानी के रास्ते सी-प्लेन के जरिए बारात लेकर पहुंचे। बारातियों के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की गई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान से लेकर पानी में अपनी सुंदर छटाएं बिखेरीं। बता दें कि दीपिका और रणवीर कल 15 नवंबर को भी शादी करेंगे और यह शादी सिंधी रिवाज से होगी, जो रणवीर के घरवालों के तौर-तरीके से जुड़ी होगी।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage photos,deepika ranveer marriage photos bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage photos,deepika ranveer marriage photos bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage photos,deepika ranveer marriage photos bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage photos,deepika ranveer marriage photos

शादी की तारीख चुनने के पीछे भी एक खास कनेक्शन था। दरअसल रणवीर और दीपिका की साथ में पहली फिल्म यानी संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। इसलिए शादी के लिए ये तारीख तय की गई थी। 'रामलीला' के बाद दीपिका और रणवीर 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' में साथ काम किया। बाजीराव मस्तानी में दीपिका-रणवीर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। शादी के बाद दीपवीर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। खास बात यह है रणवीर और दीपिका अपने रिसेप्शन में गिफ्ट्स नहीं स्वीकार करेंगे। इन दोनों ने अपने रिसेप्शन के इन्विटेशन कार्ड के जरिए अपने मेहमानों से अपील की है कि वे जो भी तोहफे देना चाहते हैं उसे एक संस्था को चैरिटी के लिए डोनेट कर दें। गौरतलब है कि दीपवीर की ये जोड़ी एक संस्था से जुड़ी हुई है और वे चाहते हैं कि उन्हें मिलने वाले सभी गिफ्ट्स को चैरिटी के रूप में इस संस्था को डोनेट कर दिया जाए।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage photos,deepika ranveer marriage photos bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage photos,deepika ranveer marriage photos

ज्योतिष के अनुसार समझें इन दोनों की लव लाइफ

रणवीर की राशि कर्क है वहीं दीपिका की राशि मकर है। इसलिए दीपिका जहां बेहद अनुशासित, काम के प्रति समर्पित और जमीन से जुड़ी हुई हैं और अपने मनोभाव को अभिव्यक्त नहीं करती है। वहीं रणवीर बेहद जिंदादिल और कल्पनाशील हैं। वो अपने दिल की सुनने वाले इंसान हैं। वहीं अगर हम दोनों के मून साइन की बात करें तो दीपिका का मून साइन कर्क हैं वहीं रणवीर का मीन। इस कारण दोनों का एक दूसरे से काफी भावनात्मक लगाव और आपसी समझ है।

रणवीर की कुंडली के अनुसार, उनका जन्म शतभिषा नक्षत्र हुआ है इस कारण उसका स्वामी ग्रह राहु है। वहीं दीपिका का जन्म स्वाति नक्षत्र में हुआ है। इस कारण उनका भी स्वामी ग्रह राहू ही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समानता के कारण ही दोनों के बीच काफी अच्छा सामंजस्य रहता है। इस राशि के लोगों के रिश्ते में यदि कोई परेशानी आए भी तो थोड़े देर की उहापोह के बाद दोनों का तालमेल अच्छा हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक