बुधवार 9 जनवरी को रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘गुल्ली बॉय’ का ट्रेलर जारी किया जाएगा। इस फिल्म का टीजर कुछ दिन पूर्व ही जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया था। 7 जनवरी सोमवार को इसका दूसरा पोस्टर जारी किया गया था। इस पोस्टर में आलिया भट्ट रणवीर की बाहों में सिमटी नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर जारी होने की सूचना रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम के जरिये दी है।
रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके हाथ में एक मोबाइल है और उसमें लिख कर आ रहा है कि गुल्ली बॉय का ट्रेलर कल (9 जनवरी) को जारी किया जाएगा।














