न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2019: अन्त में होगा रोचक मुकाबला, ‘दबंग’ के सामने ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘किक-2’ को लगी किक

त वर्ष बॉक्स ऑफिस पर मात्र एक-एक फिल्म देने वाले सलमान खान और रणबीर कपूर इस वर्ष फिर से दर्शकों के सामने आ रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 06 Jan 2019 2:56:15

वर्ष 2019: अन्त में होगा रोचक मुकाबला, ‘दबंग’ के सामने ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘किक-2’ को लगी किक

इस वर्ष कई ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिनमें सुपर सितारे काम कर रहे हैं। सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर आदि की फिल्मों का प्रदर्शन इस वर्ष होने जा रहा है। गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर मात्र एक-एक फिल्म देने वाले सलमान खान और रणबीर कपूर इस वर्ष फिर से दर्शकों के सामने आ रहे हैं। ‘संजू’ की सफलता से रणबीर ने जहाँ अपना खोया हुआ विश्वास वापस पा लिया है, वहीं ‘रेस-3’ की असफलता से दर्शकों में अविश्वासित हुए सलमान खान इस वर्ष ‘भारत’ और ‘दबंग-3’ से इसे पुन: प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

bollywood,ranbir kapoor,Salman Khan

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर जहाँ 15 अगस्त को महामुकाबला देखने को मिलेगा, वहीं वर्ष के अन्त में क्रिसमस के मौके पर भी दर्शकों को एक बडा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मौके पर रणबीर कपूर की करण जौहर निर्मित और अयान मुखर्जी निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसमें वे पहली बार आलिया भट्ट के साथ काम करते नजर आएंगे। यह एक सुपर हीरो फिल्म है, जिसमें उनके साथ मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी होंगे। करण जौहर की यह फिल्म पहले 15 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन दो माह पूर्व करण जौहर ने अचानक से इसकी प्रदर्शन तिथि क्रिसमस 2019 घोषित की।

bollywood,ranbir kapoor,Salman Khan

वहीं दूसरी ओर क्रिसमस मौके पर सलमान खान की अरबाज खान निर्मित और प्रभु देवा निर्देशित ‘दबंग-3’ का प्रदर्शन भी होने जा रहा है। हालांकि बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा की जा रही है सलमान खान फरवरी माह से ही दबंग-3 की शूटिंग शुरू कर देंगे जिसके चलते यह अपने तय समय से पहले पूरी हो जाएगी और तब इसे क्रिसमस के स्थान पर दीपावली पर प्रदर्शित किया जाएगा। हालांकि इसकी सम्भावना कम है, सलमान खान इसे क्रिसमस पर ही प्रदर्शित करेंगे।

bollywood,ranbir kapoor,Salman Khan

वैसे पिछले दो साल से क्रिसमस पर सलमान खान की साजिद नाडियाडवाला निर्मित और निर्देशित फिल्म ‘किक-2’ के आने के समाचार थे। साजिद ने इस बात की घोषणा किक-2 के पोस्टर के साथ की थी, जिसमें उन्होंने इसकी प्रदर्शन तिथि क्रिसमस 2019 लिखा था। लेकिन अब इस फिल्म की कोई चर्चा नहीं हो रही है, जिसके चलते यह माना जा रहा है कि यह आगामी वर्ष में प्रदर्शित होगी।

कुल मिलाकर यह देखा जा रहा है कि रणबीर कपूर और सलमान खान की फिल्में बडी हैं जिनके बीच रोचक मुकाबला क्रिसमस पर देखने को मिलेगा। बाजी किसके हाथ में रहेगी यह तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन उम्मीद है कि यह दो फिल्में ही बॉक्स ऑफिस को कम से कम 400 करोड का कारोबार करके देने में सफल होंगी। इसका कारण यह है कि ‘दबंग-3’ सफल फ्रेंचाइजी की फिल्म है और ‘ब्रह्मास्त्र’ को सफल फ्रेंचाइजी माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम