न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राखी सावंत बोलीं - तनुश्री ने मेरा बार-बार रेप किया

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अभिनेत्री पर नशीली सिगरेट पिलाने का और रेप करने का आरोप लगाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Oct 2018 10:21:11

राखी सावंत बोलीं - तनुश्री ने मेरा बार-बार रेप किया

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर के 10 साल पुराने विवाद में राखी सावंत रोज कुछ न कुछ नया बयान देती रहती है। बता दे, राखी ने तनुश्री पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है और यह भी कह रही है की तनुश्री झूठ बोल रही है। इस बात से नाराज तनुश्री ने राखी पर मानहानि का केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही दस करोड़ रुपए की मांग की है। मानहानि के बाद अब राखी सावंत ने तनुश्री पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अभिनेत्री पर नशीली सिगरेट पिलाने का और रेप करने का आरोप लगाया।

rakhi sawant,rakhi sawant shocking revelation,shetoo,tanushree dutta metoo,nana patekar,bollywood,metoo

राखी सावंत की इस मीड‍िया कॉन्फ्रेंस का वीड‍ियो बॉलीवुड हंगामा ने जारी किया है। कॉन्फ्रेंस में प‍िंक साड़ी पहन स‍िर पर पल्लू रखकर बैठी राखी सावंत ने कहा, बहुत हो गया मीटू अब मैं SheToo की शुरुआत करना चाहती हूं। आज मैं दुन‍िया को वो सच बताना चाहती हूं जो 12 साल तक छ‍िपाए रखा। अपने चेहरे को छ‍िपाते हुए राखी ने कांपती आवाज में कहा, तनुश्री ने मेरा बार-बार रेप किया है। राखी सवांत ने मीड‍िया से कहा, आप लोग सोच रहे होंगे कि एक लड़की किसी लड़की का रेप कैसे कर सकती है? तो मैं बता दूं तनुश्री का सबसे बड़ा सच ये है कि वो लेस्ब‍ियन है। वो अंदर से एक लड़का है।

rakhi sawant,rakhi sawant shocking revelation,shetoo,tanushree dutta metoo,nana patekar,bollywood,metoo

वो मुझे रेव पार्टी में ले जाती थी। वहां नशीले पदार्थ खुद लेती थी। कई बार स‍िगरेट से तंबाकू निकालकर उसमें कोई हरे रंग की चीज भरती थी। उसने मुझे जबरदस्ती ये सब प‍िलाया। पीने के बाद मेरा हाल ऐसा होता था, जैसे मैं उड़ रही हूं। राखी ने कहा, तुनश्री 12 साल पहले मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। मैं नादान थी, सारी बातों से अंजान थी। लेकिन आज मैं अपनी आपबीती सुना रही हूं। स‍िर्फ मर्द रेप नहीं करते, एक लड़की भी रेप कर सकती है। ये सुनकर लोग हंस रहे होंगे लेकिन ये सच है। तनुश्री ने बार-बार मेरा रेप किया। राखी ने कहा, ये सब बताते हुए मेरा द‍िल छलनी हो गया है। मैं ये सब नहीं करना चाहती थी। लेकिन इन सबकी शुरुआत तनुश्री ने की है। वो न्यूज चैनल में जाकर लगातार मुझे बोल रही हैं कि राखी मेरा र‍िप्लेसमेंट कैसे हो सकती है। कोई क्लासी लड़की लेते।

rakhi sawant,rakhi sawant shocking revelation,shetoo,tanushree dutta metoo,nana patekar,bollywood,metoo

वो क्या कहना चाहती हैं कि मैं लोअर क्लास हूं। ये लंगूर और अंगूर की कहानी है। मैं अंगूर हूं और वो लंगूर हैं। वो इसल‍िए सब कर रही हैं क्योंकि मैं अंगूर हूं और उन्हें वो मिला नहीं। मैं एक ह‍िंदुस्तानी लड़की हूं। इसल‍िए आज आपबीती सबके सामने बताने आई हूं।

rakhi sawant,rakhi sawant shocking revelation,shetoo,tanushree dutta metoo,nana patekar,bollywood,metoo

बता दें कि जिस फिल्म को लेकर नाना और तनुश्री में विवाद हुआ था वह हॉर्न ओके प्लीज़ थी। विवाद के बाद तनुश्री फिल्म से बाहर हो गईं और विवादित आइटम सॉन्ग के लिए राखी सावंत को लिया गया था। 10 साल बाद जिस इंटरव्यू में तनुश्री ने नाना और दूसरे लोगों पर आरोप लगाए थे उसमें उन्होंने राखी सावंत का भी नाम लिया था। दोनों के बीच खूब जुबानी जंग हुई। मामला मानहानि तक पहुंच गया। यह भी बता दें कि राखी सावंत पूरे विवाद में खुलकर नाना पाटेकर का समर्थन कर रही हैं और उन्हें बेकसूर बता रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल