बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव Rajkummar Rao और श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री Stree' साल 2018 की बड़ी हिट्स में शुमार हो गई है। इस हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर 19 दिनों में 109.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, और फिल्म की पूरी टीम इसे लेकर जोश में है। 'स्त्री' 2018 में रिलीज होने वाली 9वीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। फिल्म की पूरी टीम ने सक्सेस पार्टी भी रखी।
इस पार्टी में राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा चटर्जी सेंटर ऑफ अटेंशन रही। राजकुमार राव उन अभिनेताओं में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को ग्लैमर और लाइमलाइट से दूर ही रखना पसंद करते हैं। हालांकि राजकुमार की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा बेहद ग्लैमरस हैं। पत्रलेखा राजकुमार की फिल्म की सक्सेस पार्टी में शामिल होने के लिए जिस हॉट अंदाज में पहुंचीं उसे देखने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग पहले से कहीं ज्यादा होने वाली है।
इस दौरान सोशल मीडिया पर पत्रलेखा की काफी सारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस दौरान पत्रलेखा ब्लेजर में नजर आ रही थी। पत्रलेखा ने ब्लैजर के साथ कोई टॉप, शर्ट या इनवीयर कैरी नहीं किया था। जो उनके इस लुक को कहीं ज्यादा बोल्ड बना रहा था। इस दौरान पत्रलेखा ने जिस कॉन्फिडेंस और बोल्डनेस के साथ पैपराजी को पोज दिए उसे साफ है कि वो रियल लाइफ में भी काफी ग्लैमसर हैं। आपको बता दें कि इस दौरान पत्रलेखा 'स्त्री' की सक्सेस पार्टी के साथ-साथ अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी शामिल होने के लिए गई थीं।
दिलचस्प बात ये हैं कि पत्रलेखा के इस ब्लेजर की कीमत जानने के बाद हर कोई हैरान हो जाएगा। मैक कार्टनी लेबल की इस ड्रे की कीमत 1,229 डॉलर यानि करीब 89,000 रुपए बताई जा रही है। आपको बता दें कि राजकुमार राव पिछले दिनों पत्रलेखा के साथ विदेश में छुट्टियां मनाने गए थे जहां ये उन्होंने डांस और मस्ती करते वीडियो और तस्वीरें साझा भी की थी। पत्रलेखा ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव ही थे। इसके बाद से दोनों के रिलेशन की खबरें हैं। फैंस भी इस जोड़ी का काफी पसंद करते हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पत्रेलखा इस तरह बोल्ड अंदाज में दिखाई दी हैं। बल्कि इससे पहले वो कई बार हॉट और बोल्ड अंदाज में स्पॉट की जा चुकी हैं। पत्रलेखा का इंस्टाग्राम पर वैरिफाइड अकाउंट भी। इसपर वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े हर अप्डेट फैंस से साथ साझा करती रहती हैं।
बता दे, फिल्म रिलीज के समय इतनी बड़ी कामयाबी की उम्मीद शायद ही किसी ने की हो लेकिन हॉरर-कॉमेडी के इस छौंक ने दर्शकों को दिल जीतने में कामयाबी हासिल की। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने पूरी टीम के साथ केक काटा और फिल्म के 'मिलेगी मिलेगी' सॉन्ग पर मस्त होकर नागिन डांस किया। राजकुमार और श्रद्धा का ये सॉन्ग सुपरहिट हुआ है, और इस सॉन्ग पर दोनों का डांस तो खूब पसंद भी किया जा रहा है। स्त्री' 31 अगस्त को रिलीज हुई थी। रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने सेंचुरी मारी।
Shorts see more
सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
read more
- किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
- Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
- सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
ताजा खबरें
View Moreबागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएंअमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीतसुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीनगोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तारOppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्मHonor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिनदिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियमदूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल