न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष का अन्त और शुरू होगी ‘मुन्नाभाई-3’, निर्देशक पर रहस्य बरकरार!

लम्बे समय से विधु विनोद चोपड़ा के बैनर की सफल सीरीज ‘मुन्नाभाई’ के 3रे भाग को लेकर चर्चाएँ होती रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 04 Feb 2019 1:28:53

वर्ष का अन्त और शुरू होगी ‘मुन्नाभाई-3’, निर्देशक पर रहस्य बरकरार!

लम्बे समय से विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) के बैनर की सफल सीरीज ‘मुन्नाभाई (Munnabhai)’ के 3रे भाग को लेकर चर्चाएँ होती रही हैं। पिछले वर्ष इस सीरीज में ‘सर्किट’ के रूप में नजर आ रहे अभिनेता अरशद वारसी ने कहा था कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी, क्योंकि राजकुमार हिरानी ने इसकी पटकथा को लॉक कर दिया है। फिल्म में मैं और संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी चिरपरिचित भूमिकाओं में नजर आएंगे। और अब इस फिल्म के बनने की खबर पर खुद विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने मोहर लगा दी है।

bollywood,rajkumar hirani,vidhu vinod chopra,sanjay dutt,munna bhai 3

हाल ही में अपनी फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ की स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हमने अभी तक मुन्नाभाई-3 शुरू नहीं की क्योंकि हमारे पास अच्छी पटकथा नहीं थी। हालांकि अब हमने पटकथा तैयार कर ली है और हमें पूरी उम्मीद है कि इस साल के अन्त तक हम मुन्ना भाई-3 शुरू कर देंगे।’ फिल्म के निर्देशक को लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। इस फिल्म की पिछली दो कडिय़ों का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। पिछले दिनों उन पर उनके क्रू मेम्बर्स की सदस्या ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इन्हीं के चलते राजकुमार हिरानी का नाम ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ के निर्माताओं से हटा दिया गया था। जब चोपड़ा से यह पूछा गया कि निर्देशक राजकुमार हिरानी ही होंगे तो उन्होंने कहा कि ये इवेंट इस बारे में बात करने के लिए नहीं है। इस बारे में हम सही समय पर बात करेंगे।

bollywood,rajkumar hirani,vidhu vinod chopra,sanjay dutt,munna bhai 3

गत वर्ष विधु विनोद चोपड़ा ने राजकुमार हिरानी के साथ संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ का निर्माण किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड 344 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ भी अपने विषय के अनुरूप बॉक्स ऑफिस पर कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर रही है। इस फिल्म को मात्र 20 करोड़ के बजट में बनाया गया है। अपनी आधी से ज्यादा लागत को इस फिल्म ने अपने सैटेलाइट और डिजिटल अधिकारों के बदले में निकाल लिया है। इस फिल्म के ये अधिकार 15 करोड़ में बिके हैं। बात करें उनकी ‘मुन्नाभाई’ सीरीज की अगली फिल्म की तो वो राजकुमार हिरानी के अतिरिक्त कोई और निर्देशक बना नहीं सकता है। यहाँ तक स्वयं विधु विनोद चोपड़ा भी इसे निर्देशित नहीं कर सकते हैं। राजकुमार हिरानी ने अपनी दृष्टि से इसे जो उत्कृष्टता प्रदान की है वह अन्य किसी निर्देशक के बस की बात नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम