न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2.0 पोस्टर : अक्षय कुमार के इस रूप को देख कर खड़े हो जायेंगे आपके रोंगटे

रजनीकांत-अक्षय कुमार ( Rajinikanth-Akshay Kumar ) की मच अवेटेड फिल्म 2.0 को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकि है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Nov 2018 1:51:43

2.0 पोस्टर : अक्षय कुमार के इस रूप को देख कर खड़े हो जायेंगे आपके रोंगटे

रजनीकांत-अक्षय कुमार ( Rajinikanth-Akshay Kumar ) की मच अवेटेड फिल्म 2.0 को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकि है। इस फिल्म को हिन्दी में धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर प्रस्तुत करने जा रहे हैं। करण जौहर आजकल करोड़ों के पीछे दीवाने हैं। उन्हें दक्षिण भारत की फिल्मों से बहुत ज्यादा उम्मीदें होने लगी हैं। हिन्दी सिनेमा जगत को बाहुबली और बाहुबली-2 देने वाले करण जौहर मानते हैं कि उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्में इतनी कमाई कभी नहीं कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि करण जौहर ने 2.0 के हिन्दी वर्जन के अधिकारों को बाहुबली-2 से भी ज्यादा कीमत देकर खरीदा है। इस फिल्म को वे उत्तर भारत के 3000 सिनेमाघरों में पेश करने की योजना बना रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि 2.0 को लाइका प्रोडक्शन हाउस भारत के 6500 सिनेमाघरों में पेश करने की योजना बना रहा है। निर्देशक एस। एस। राजामौली की बाहुबली-2 को इतने ही सिनेमाघरों में पेश किया गया था। हाल ही में फिल्म निर्माता ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ किया था जिसकों दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। अब दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रखने के लिए आए दिन कोई ना कोई नया पोस्टर रिलीज कर रहे है। बीते कई दिनों में फिल्म के तमाम पोस्टर रिलीज हो चुके है और थोड़ी देर पहले इस फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

सामने आए पोस्टर में अक्षय कुमार क्रो मैन के रुप में नजर आ रहे है। पोस्टर में अक्षय की दो झलक देखने को मिल रही है। जहां एक ओर अक्षय का किरदार गुस्से में चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर वह सुनसान सड़क पर खड़ा दिखाई दे रहा है। बता दें कि अपनी फिल्म के नए पोस्टर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है कि ’29 नवम्बर से युद्ध शुरु होने वाला है, इंसानों क्या तुम तैयार हो?

बता दें कि इस फिल्म में अक्षय के अलावा रजनीकांत और एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका में है। धर्मा प्रोडक्शन और लाइका प्रोडकशन ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।

‘2.0’ इस रिकॉर्ड को तोडऩे में कामयाब होगी ऐसी उम्मीद की जा रही है। करण जौहर को उम्मीद है कि उनके द्वारा प्रदर्शित 2.0 का हिन्दी वर्जन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगा। हालांकि ट्रेड विश्लेषकों का आंकलन है कि यह फिल्म पहले दिन हिन्दी भाषायी क्षेत्र में 40-45 करोड़ का कारोबार करेगी। अक्षय कुमार सफल हैं लेकिन इतने नहीं जो अपने नाम पर 50 करोड़ पहले दिन खींच सकें और रजनीकांत हिन्दी भाषी क्षेत्रों में इतने लोकप्रिय नहीं हैं। यदि यह फिल्म पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब होती है तो इसका श्रेय सिर्फ इसकी हाइप को जाएगा।

रजनीकांत की यह फिल्म पूरी तरह से साइंस फिक्शन फिल्म है। यदि दर्शकों की नजरों में इसका वीएफएक्स वर्क जम गया तो निश्चित तौर पर यह भारतीय सिने इतिहास के लिए दूसरी बाहुबली-2 बनेगी और कहीं पासा उलटा पड़ गया तो यह भारतीय सिने इतिहास के लिए किसी सुनामी से कम नहीं होगी। निर्देशक शंकर अपनी हर फिल्म में तकनीक पर ज्यादा भरोसा करते हैं। वे इस मामले में कहीं भी कमतर नजर नहीं आते हैं। ऐसे में उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती है कि वे निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य की तरह तकनीकी पक्ष में असफल होंगे।

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल