न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असफल नहीं थी ‘रेस-3’, देखते ही देखते अच्छी अभिनेत्री बन गई सोनम

सदाबहार अभिनेताओं में शुमार हो चुके अनिल कपूर इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर चर्चा पा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 01 Feb 2019 6:11:56

असफल नहीं थी ‘रेस-3’, देखते ही देखते अच्छी अभिनेत्री बन गई सोनम

सदाबहार अभिनेताओं में शुमार हो चुके अनिल कपूर इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर चर्चा पा रहे हैं। इन फिल्मों में से एक का प्रदर्शन हो चुका है और दूसरी आगामी महीने के 22 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही है। प्रदर्शित फिल्म का नाम ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा है’ और प्रदर्शित होने वाली फिल्म का नाम ‘टोटल धमाल’ है। इन दोनों ही फिल्मों में उनका किरदार जुदा-जुदा है। हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि उनकी इच्छा हर तरह का किरदार निभाने की है फिर चाहे वह पिता का हो या खलनायक का।

अनिल कपूर का अपनी पिछली फिल्मों के बारे में कहना है कि गत वर्ष उनकी फिल्म फन्ने खाँ ने असफल हुई लेकिन रेस-3 असफल नहीं थी। इस फिल्म को असफल घोषित किया गया जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 170 करोड़ का कारोबार भारत में ही किया था। विदेशों में भी इसने जमकर कमाई की। फिर इसे असफल कैसे कहा जा सकता है। वैसे भी फिल्म का असफल या सफल होना दर्शकों पर निर्भर करता है। हमारा काम तो सिर्फ अभिनय करना है।

bollywood,race 3,anil kapoor,sonam kapoor,ek ladki ko dekha toh aisa laga

अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ पहली बार उन्होंने स्क्रीन शेयर किया है। सोनम को लेकर उन्होंने कहा है कि सोनम अच्छी अभिनेत्री है। ‘इक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ में उसने बेहतरीन काम किया है। लिहाजा पिता की दृष्टि से जब मैं उसको अभिनय करते देखता था तो मुझे बहुत खुशी होती थी। देखते ही देखते इतनी अच्छी अभिनेत्री बन गई है। मुझे पूरा यकीन है इस फिल्म के लिए उसके अभिनय की बहुत सराहना होगी।

अनिल कपूर बॉलीवुड में बतौर निर्माता भी सक्रिय हैं। उन्होंने खूबसूरत, मैंने गाँधी को नहीं मारा और वीरे दी वेडिंग सरीखी फिल्मों का निर्माण भी किया है। अभिनेता के तौर पर कई फिल्मों को ठुकराने वाले इस अभिनेता को अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के दौरान कटु अनुभव से गुजरना पड़ा जब इस फिल्म में काम करने को कोई तैयार नहीं हो रहा था। लेकिन उन्होंने फिर भी फिल्म बनाई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन सफलता प्राप्त की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम