न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, आखिर इस वजह से हुई गोविंदा के भतीजे की मौत

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत, हार्ट अटैक की वजह से हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jan 2019 7:40:49

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, आखिर इस वजह से हुई गोविंदा के भतीजे की मौत

बॉलीवुड एक्‍टर गोव‍िंदा (Bollywood Actor Govinda) के भतीजे जन्‍वेंद्र आहूजा (Govinda Nehpew Janwendra Ahuja) उर्फ डंपी, उम्र 34 साल, की डेड बॉडी गुरुवार सुबह वरसोवा स्थित उनके अपार्टमेंट में मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत, हार्ट अटैक की वजह से हुई। जन्‍वेंद्र आहूजा की भाभी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) ने वेबसाइट Spotboye से बातचीत में कहा- जन्‍वेंद्र (Govinda Nehpew Janwendra Ahuja) की मौत एक नेचुरल डेथ थी। कश्मीरा ने कहा कि हम सब उनके घर में पहुंच गए हैं। हमारी पूरी फैमिली इसके बाद से सदमे में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- जन्‍वेंद्र (Govinda Nehpew Janwendra Ahuja) वर्सोवा में अपने घर पर ही थे। यहां उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। इस दर्द से जन्‍वेंद्र संभल नहीं पाए और नीचे गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें घर के नजदीक एक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। भतीजे की मौत के बाद गोविंदा, कृष्णा अभिषेक, नर्मदा रागिनी खन्ना, कश्मीरा शाह और बाकी सदस्य वरसोवा स्थित जन्‍वेंद्र के घर पहुंचे हैं। आपको बता दें कि पिछले एक साल से कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) के साथ गोविंदा और उनकी वाइफ की अनबन चल रही है।

कृष्णा ने गोविंदा पर आरोप लगाया था कि जब उनके बच्चे की तबियत खराब थी तो गोविंदा उन्हें देखने भी नहीं आए। हालांकि, मुश्किल की इस घड़ी में पूरा परिवार एक साथ खड़ा है। जन्‍वेंद्र आहूजा गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार के बेटे थे। कीर्ति एक फिल्‍म प्रोड्यूसर और डायरेक्‍टर हैं। वहीं, जन्‍वेंद्र खुद भी एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े थे। जन्‍वेंद्र आहूजा को उनके पिता कीर्ति कुमार ने अपने घर काम करने वाले महेंद्र और लाली से लीगली गोद लिया था।

जन्‍वेंद्र आहूजा भी फिल्म डायरेक्टर और लिरिसिस्ट थे। उन्होंने गोविंदा के साथ 'जहां जायेगा हमें पाएगा' फिल्म का निर्देशन किया था । साथ ही 'प्यार दीवाना होता है' जैसी फिल्म के गीत भी लिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल